शादी का नहीं, अब तलाक का जश्न! वायरल हो रही है 'Just Divorced' मेहंदी का नया ट्रेंड
Just Divorced Mehendi Trend: अब तक आपने शादी या त्योहारों पर मेहंदी लगवाने की परंपरा देखी और सुनी होगी, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प ट्रेंड वायरल हो रहा है और वो है'डिवोर्स मेहंदी' का। जी हां, अब लोग तलाक को भी सेलिब्रेट करने लगे हैं, और उसी जश्न को खास बनाने के लिए खासतौर पर 'Just Divorced' मेहंदी डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस अनोखे और बोल्ड ट्रेंड को जन्म देने वाली हैं मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट पंचल जयश्री। इनकी डिजाइन इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। उनकी एक वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने तलाक का जश्न मनाती महिला के हाथों पर "Just Divorced" डिज़ाइन रची है, 19 लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है।

इस डिजाइन में पंचल ने बेहद रचनात्मक तरीके से "100 ग्राम प्यार और 200 ग्राम झगड़ा" जैसे मजेदार संदेशों को भी शामिल किया है, जो इस ट्रेंड को और भी फनी और आकर्षक बना देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला ने तलाक की मेहंदी कैसे लगाई है, जिसमें पहले एक कैंची से शादी की तस्वीर को काटा गया है।
इसके बाद कानून के तराजू का निर्माण किया गया है, घर के दो हिस्सों में विभाजित करते हुए दर्शाया गया है और नीचे हथेली पर लिखा है 'फाइनली डिवोर्स'... यह तलाक की मेहंदी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस वायरल वीडियो पर अभी तक 38,796 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
मेहंदी सिर्फ शादी की नहीं, सेल्फ-लव की भी हो सकती है!
पंचल जयश्री केवल डिजाइनर मेहंदी ही नहीं बनातीं, बल्कि वे सेलेब्रिटीज़ के चेहरे भी मेहंदी कोन से बेहद खूबसूरती से रच देती हैं। उनका मानना है कि मेहंदी अब सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह एक व्यक्ति की भावनात्मक अभिव्यक्ति का ज़रिया बन चुकी है, चाहे वह खुशी का मौका हो या आत्मनिर्भरता का उत्सव।












Click it and Unblock the Notifications