प्रोटेक्शन के लिए... अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में आने वालों के लिए Dettol की एडवाइज, वायरल हुआ पोस्ट
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन खत्म हो गए हैं। फंक्शन से एक से बढ़कर एक क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में डेटोल इंडिया ने ऐसा मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
डेटोल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रोडक्ट को बड़े ही शानदार तरीके से प्रमोट किया है। डेटोल ने लिखा कि जामनगर के लोगों के लिए... हम भी आ रहे हैं अनंत प्रोटेक्शन के लिए।

जमकर वायरल हो रही पोस्ट
डेटोल ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट का एक अलग अंदाज में प्रमोशन किया है। ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स अब खत्म हो चुके हैं। फंक्शन में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अनंत भी अपनी दुल्हनिया को लेकर मेहमानों का धन्यवाद करते नजर आए। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्स नजर आए।
प्री वेडिंग फंक्शन के कई सारे क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक क्लिप राधिका की एंट्री की है। इसमें काफी सारे सेलेब राधिका का स्वागत करते दिखे तो सोशल मीडिया पर लोगों ने सेलेब को ट्रोल करना स्टार्ट कर दिया। सबने कहा कि अंबानी ही सिर्फ ऐसा कर सकता है कि वो सेलेब को नौकर बना कर रख सकता है।
वहीं कॉकटेल पार्टी के बाद अनंत और राधिका की स्पीच की भी खूब चर्चा हुई, जिसमें दोनों ने शादी में आए मेहमानों के स्वागत में कुछ शब्द बोले थे। दोनों ने मेहमानों को धन्यवाद कहा।












Click it and Unblock the Notifications