मर्चेंट खानदान की इकलौटी बेटी नहीं हैं राधिका, बला की खूबसूरत और करोड़ों की मालकिन हैं अनंत अंबानी की साली
Radhika Merchant Sister: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों ही अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सेरेमनी में पूरा परिवार शामिल है। मर्चेंट परिवार से अंबानी परिवार के सभी लोग बखूबी वाकिफ हैं। मगर मर्चेंट परिवार की एक ऐसी शख्स भी हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। और अगर इन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाए, तो कुछ भी गलत नहीं होगा।
हुस्न परी हैं राधिका की बहन
हम बात कर रहे हैं खूबसूरती से लोगो को दीवाना बना देने वाली अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका की बहन अंजली की। जी हां! अंजली मर्चेंट भी अपनी बहन की शादी और अंबानी परिवार के साथ तार जुड़ने के बीच चर्चा में आ गई हैं।

इकलौती नहीं हैं अनंत की राधिका
राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शीला मर्चेंट की बेटी हैं। काफी सारे लोगों को लगता है कि राधिका अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। राधिका के अलावा घर में उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम अंजली है। राधिका की तरह अंजली भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
जानिये क्या करती हैं अंजली?
भले ही अंजली बिजनेसमैन की बेटी हों, मगर वे एक बिजनेसवुमन हैं और अपनी एक अलग कंपनी रन करती हैं। ऐसे में आइये अंजली से जुडी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।
बताते चलें कि अंजली मर्चेंट 1989 में मुंबई में पैदा हुई थीं। उनका होम टाउन गुजरात का कच्छ जिला है। अंजली ने लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में ग्रैजुएशन किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में एडमिशन लिया। साल 2009 में उन्होंने मर्क एंड कंपनी में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया।
ऐसे शुरू किया था करियर
इसके बाद साल 2012 में अंजली ने मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर अपने पिता की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर जॉइन की। कुछ साल के बाद माइकलॉन मेटल्स और एनकोर हेल्थकेयर की वे डायरेक्टर बन गईं। इस बीच अंजली ने टर्न द कैंपस नाम की कंपनी शुरु की मगर ये साल 2012 में ही बंद हो गई।
राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि, वे करोड़ों की मालकिन हैं। वे न सिर्फ एक अमीर घराने से हैं बल्कि अमीर खानदान की बहू भी हैं। अंजली मर्चेंट ने साल 2020 में वटली के फाउंडर अमन मजाठिया संग सात फेरे लिये थे।












Click it and Unblock the Notifications