'मीना बाजार ले के...', गाने पर टीचर का डांस वीडियो हुआ वायरल, यूजर बोले- हमें क्यों नहीं मिली ऐसी मैडम
'मीना बाजार ले के...', गाने पर टीचर ने किया ऐसा डांस कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर बोले- हमें क्यों नहीं मिली ऐसी मैडम
नई दिल्ली, 20 जून: सोशल मीडिया अक्सर हमें कई वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं। ऐसा ही कि दिल्ली की स्कूल टीचर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। समर कैंप के आखिरी दिन दिल्ली के एक स्कूल की शिक्षिका ने छात्रों के साथ डांस सेशन के दौरान डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो क्लिप में 6-7 स्कूली छात्रा टीचर के साथ ''दिल्ली शहर का सारा मीना बाजार ले के...'' गाने पर डांस करते दिख रही हैं।

जब टीचर ने छात्रों के साथ लगाए ठुमके
वीडियो को स्कूल के कक्षा के अंदर शूट किया गया है। फिल्म किस्मत के सदाबहार गीत ''कजरा मोहब्बत वाला, दिल्ली शहर का सारा मीना बाजार ले के'' गाने पर टीचर छात्राओं के साख डांस करते दिख रही हैं। वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक क्लॉस रूम के अंदर 6 से 7 छात्राएं एक-एक कर लाइन में खड़े होकर डांस करते हुए आती हैं और उसी लाइन में टीचर भी डांस करते दिखाई देती हैं। आखिर में सभी मिलकर डांस करती हैं।

कौन हैं डांस करने वाली दिल्ली की ये टीचर
इस गाने पर डांस करने वाली दिल्ली की इस टीचर का नाम मनु गुलाटी है। वीडियो को खुद ट्विटर पर मनु गुलाटी ने शेयर किया है। अपने ट्विटर बॉयो में मनु गुलाटी ने बताया है कि वो एक दिल्ली सरकार के स्कूल की सरकारी टीचर हैं। वहीं एक पीएचडी स्कॉलर हैं। उन्होंने अपने बॉयो में ये भी लिखा है कि उनको शिक्षक होने पर गर्व है।

वीडियो शेयर कर टीचर ने कही ये बात
वीडियो को शेयर कर मनु गुलाटी ने कैप्शन लिखा है, ''दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के...'' समर कैंप के आखिरी दिन हमारा इम्परफेक्ट डांस आज पूरे दिन चला। एक साथ हमनें मस्ती करते हुए कुछ बेहतरीन पलों को जीया।'' इस वीडियो को अब तक 6 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर 31.7 हजार लाइक्स हैं।

यूजर बोले- हमें क्यों नहीं मिली ऐसी मैडम
सोशल मीडिया यूजर्स ने मनु गुलाटी की बहुत प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, ''हमें क्यों नहीं मिली ऐसी मैडम।'' एक यूजर ने लिखा, '' आपको सलाम है मैडम'' एक व्यक्ति ने लिखा, "प्रिय मनु, ये सुनिश्चित नहीं है कि आपका ट्वीट मेरे फीड पर कैसा दिखाई दिया। लेकिन मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि ये सबसे प्रेरक वीडियो है जिसे मैंने आज सुबह देखा है।'' एक अन्य ने कहा, "समाज को आप जैसे शिक्षक की जरूरत है, जिसके साथ छात्र अध्ययन के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं ... आपको सलाम।"
Recommended Video

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मनु गुलाटी
मनु गुलाटी के ट्विटर पर 29.2 हजार फॉलोअर्स हैं। उनका ट्विटर हैंडल देखकर लगता है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच, एक अन्य यूजर ने कहा कि मनु गुलाटी "फुलब्राइट एजुकेशन फेलोशिप, यूएसए के विजेता" हैं। उन्होंने ये भी बताया कि मनु गुलाटी हाल ही में अप्रैल में "महाराष्ट्र के सक्रिय शिक्षक" अकादमी फोरम में दिल्ली के स्कूलों का प्रतिनिधित्व किया था। जहां वह आकर्षण का केंद्र बन गई थीं। वह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार की भी विजेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications