मेट्रो में कपल के बीच हाथापाई में बदली बहस, जमकर होने लगी थप्पड़ों की बरसात, VIDEO VIRAL

लंबे समय से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में बनी हुई है। कभी बिकिनी गर्ल तो कभी कपल का रोमांस... कभी छोटी ड्रेस तो कभी स्कर्ट बॉयज... रील्स का अड्डा बनती जा रही दिल्ली मेट्रो का फिर से एक और वीडियो सामने आया है।

आपस में बहस करने लगा कपल
वायरल हो रहे वीडियो में लड़का और लड़की आपस में बहस करते दिख रहे हैं। लेकिन ये तू-तू मैं-मैं कब हाथापाई में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता। लड़की गुस्से में ये तक कह देती है कि ऐसा लड़का तो किसी लड़की को ना मिले। इस पर लड़का भी काफी भड़क जाता है।
(वीडियो-नीचे)

Delhi metro

कैमरे में कैद हुई लड़ाई
इस पूरी घटना को मेट्रो में सवार कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स की बरसात कर दी। कई लोग लड़की के पक्ष में उतरे तो कई लड़के को जमकर सपोर्ट करने लगे।

मेट्रो में लड़ने लगा कपल
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल मेट्रो के अंदर खडा हो रखा है। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो जाती है और इतने में लड़की लड़के को जोरदार थप्पड़ दे मारती है। लड़की कहती है कि मुझसे बात ही मत करो। इतने में लड़का भी गुस्से में आग बबूला हो जाता है और बोलता है कि जा यहां से, बात मत करना।

यहां देखें वीडियो...

इसके बाद लड़की फिर लड़के पर थप्पड़ों की बरसात कर देती है और उसे चुप होने के लिए बोलती है। इसके बाद दोनों ही एक-दूसरे को थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद लड़की बोलती है कि मम्मी को बोलूंगी ये सब...कि तेरे जैसे लड़के तो किसी को ना मिलें। सारे लोग ये तमाशा देख रहे होते हैं। इसके बाद मेट्रो का गेट खुलता है और दोनों बाहर निकल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+