कुत्तों से बचने के लिए ATM में घुस गया हिरण, खूब छटपटाया तो अचानक पड़ी लोगों की नजर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण कुत्तों से बचने के लिए एटीएम के अंदर घुस जाता है। बाहर निकलने के लिए वो छटपटाता हुआ नजर आ रहा है।

इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जहां जानवर कहीं फंस जाते हैं और फिर उन्हें मदद की जरूरत होती है। कई बार तो इंसान ऐसे जानवरों को देख लेते हैं, लेकिन कई दफा ऐसा भी होता है जब इन जानवरों पर किसी की नजर नहीं पड़ती और ये ऐसे ही अपना दम तोड़ देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण एटीएम के अंदर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि हिरण एटीएम से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है और बाहर कुत्ते भौंक रहे हैं।

बचने की कोशिश कर रहा था हिरण
घटना गुजरात के अमरेली जिले के धारी की है, जिसमें एक हिरण एटीएम के अंदर फंसा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में से ही किसी ने हिरण को देखा और ये वीडियो बना दिया। उनके अनुसार, हिरण कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश कर रहा था और एटीएम के अंदर घुस गया और फिर वहीं फंस गया।

कुत्तों के डर से एटीएम में जा घुसा
'इंडिया टुडे' की खबर के मुताबिक, एटीएम में फंसने के बाद हिरण बाहर निकलने की कोशिश में इधर उधर कूदने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिरण को बचाने के लिये रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। हालांकि ये घटना कब की है, इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

कई दफा फंस जाते हैं बेजुबान जानवर
ऐसे तमाम वीडियोज वायरल होते हैं, जिसमें बेजुबान जानवर ऐसी सिचुएशन में फंस जाते हैं, जहां उनकी मदद करने वाला कोई नहीं होता। बेचारे जानवर बस ऐसी स्थिति में ही फंसे रहते हैं और आखिरकार दम तोड़ देते हैं। वायरल वीडियो में हिरण भी कुत्तों से बचने के लिए एटीएम में घुसा आया।

लोगों ने रेस्क्यू टीम को दी सूचना
गनीमत रही कि वो एटीएम के अंदर फंसा, जहां लोगों की नजर उसपर पड़ गई। समय रहते लोगों ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी और उन्होंने हिरण को बचाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications