Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना महामारी के बीच मुंबई की मीठी नदी पर दिखा हिरणों का झुंड, देखें ये खूबसूरत Video

मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बाद दुनियाभर में कई जगह लॉकडाउन लगाया गया। जिसके बाद से शहरी इलाकों में भी जंगली जानवर घूमते पाए गए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं और प्रदूषण का स्तर भी काफी हद तक कम हो गया है। अब ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से भी सामने आया है। जिसे लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

नदी के पास हिरणों का झुंड दिखा

नदी के पास हिरणों का झुंड दिखा

मुंबई में मीठी नदी के आसपास हिरणों का एक झुंड देखा गया है। जिसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर अफरोज शाह नामक यूजर ने शेयर किया था। जो मुंबई में ही वकालत करते हैं और पर्यावरण कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने ही साल 2015 में वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान भी शुरू किया था। जिससे बाद में हजारों लोग जुड़े और ये देश का काफी बड़ा सफाई अभियान बनकर उभरा था।

'प्रकृति मां को अकेला छोड़ दो'

'प्रकृति मां को अकेला छोड़ दो'

हिरणों के झुंड का ये वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें कुछ हिरण मीठी नदी के आसपास भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। अफरोज शाह ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव। स्थान- मुंबई शहर, मीठी नदी के शुरुआती पॉइंट के पास। तारीख- दो जुलाई शाम। मुंबई शहर के दिल से सीधे। हमारी मीठी नदी की सफाई बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। प्रकृति मां को अकेला छोड़ दो। ये एक बार फिर जिंदा हो गई है।'

26 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

26 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसे 1.2 हजार लोगों ने लाइक किया है और 300 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने वीडियो पर कमेंट किया है। लोगों को हिरणों का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफरोज शाह ने साल 2018 में मीठी नदी की सफाई करना शुरू किया था। अफरोज शाह का कहना है, 'ये नदी 18 किलोमीटर तक लंबी है। जो पवई में विहार झील से शुरू होती है और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स पर खत्म होती है। नदी की स्थिति को देखते हुए मैं ये कह सकता हूं कि इसे साफ करने में कम से कम पांच साल लगेंगे।'

24 घंटों के भीतर कोरोना के 24,248 नए केस, कुल मामले 7 लाख के करीब हुए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+