पेट दर्द के बाद शख्स ने कराई जांच, शरीर में मिले महिलाओं के जनन अंग

जब रिपोर्ट आई तो वो हैरान रह गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला जननांग गर्भाशय और अंडाशय मौजूद है।

पुणे। पुणे में एक शख्स के शरीर के भीतर महिलाओं के जनन अंग मिले है। मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि शख्स के शरीर में महिलाओं में पाएं जाने वाले गर्भाशय और अंडाशय मौजूद है।

 Deenanath finds uterus, ovaries in male patient

सागर गायकवाड़ के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। वो फौरन दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी कराने को कहा। सागर ने अस्पताल में ही सोनोग्राफी कराई। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो वो हैरान रह गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके शरीर में महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला जननांग गर्भाशय और अंडाशय मौजूद है।

सागर ने बताया कि उन्होंने एक्सट्रा पैसे देकर ये जांच करवाई, लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उसे शर्मिंदगी महसूस होने लगी। उन्होंने फिर से प्राइवेट अस्पताल में अपना अल्ट्रासाउंड करवाया। चेकअप में पता चला कि उनके शरीर में सबकुछ सामान्य है। उनके शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी पहली रिपोर्ट गलत साबित हुई। पहले तो अस्पताल ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया, लेकिन अब दीनानाथ अस्पताल ने मामले की जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+