जेल में खुली शराबी सिंगर की किस्मत, विधायक को पसंद आया 'दारोगा जी' गाना तो दिया ये शानदार ऑफर

शराब के नशे में पकड़े जाने के बाद युवक को जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद उसके गाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। ये वीडियो भाजपा विधायक को काफी पसंद आया है और उन्होंने इसे गाने का ऑफर दिया है।

Daroga ji viral video

Daroga Ji Viral Video: पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने और जेल जाने से तो सभी को डर लगता है। अकसर लोग कानूनी पचड़ों से बचते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जेल जाकर किसी की किस्मत खुल सकती है। बिहार के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। शराब के नशे में शख्स को पकड़कर पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया, जिसके बाद जेल में बंद इस युवक का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसी वायरल वीडियो के बाद शख्स की किस्मत खुल गई और अब वो फिर एक बार सुर्खियों में बना हुआ है। आइये आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला..

नशे ही हालत में गिरफ्तार हुआ युवक

नशे ही हालत में गिरफ्तार हुआ युवक

दरअसल बिहार में शराबबंदी के बाद भी पुलिस शराबियों की धरपकड़ कर रही है। ऐसे में शुक्रवार की देर रात एक शराबी युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भोजपुर की हाजत में बंद कैमूर के रहने वाले कन्हैया कुमार का वीडियो खूब वायरल हुआ।

विधायक को भायी कैदी की आवाज

कैदी की आवाज सुनकर यूपी के विधायक और भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी इतने इंप्रेस हो गए कि इस युवक को गाने का ऑफर ही दे डाला। वीडियो वायरल होने के बाद युवक की किस्मत ही खुल गई है। भाजपा विधायक ने रविवार को एक ट्वीट के जरिये इस कैदी की मदद करने की बात कही है। इसके साथ ही उसे स्टू़डियो में गाना गाने का ऑफर भी दिया है।

परिचित ने बनाया था वायरल वीडियो

दरअसल, इस कैदी की आवाज इतनी सुरीली है कि जब शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तो उससे मिलने पहुंचे एक परिचित ने युवक का वीडियो बना दिया, जब वो भोजपुरी गाना ऐ दरोगा जी चार दिन से पियवा बा नपाता गीत गा रहा था। ये वीडियो देखते ही देखते जमकर वायरल होने लगा।

बेहद गरीब है युवक

बेहद गरीब है युवक

देवरिया के भाजपा विधायक को बिहार के इस युवक की आवाज इतनी भा गई कि ट्वीट कर उन्होंने कहा कि टीवी के पूर्व सहयोगी के जरिये पता चला कि ये कैमूर का युवक कन्हैया कुमार है, जो बेहद गरीब है। नशे की हालत में मिलने के बाद इस युवक को जेल में बंद कर दिया गया था। इसकी कानूनी मदद के बाद इसे सुधारने की कोशिश की जाएगी।

MLA ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

MLA ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

उन्होंने आगे कहा कि यूपी के मशहूर त्रिनेत्र स्टूडियो में इसे गाने का मौका भी दिया जाएगा। भाजपा विधायक ने इस गरीब युवक को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है। जेल में बंद युवक की आवाज का वीडियो इतना वायरल हो गया कि उसकी किस्मत ही खुल गई। युवक के गाने का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह वो बिना इंस्ट्रूमेंट्स के गा रहा है, वो वाकई में काबिलेतारीफ है।

Recommended Video

    Indian Jails में कैसे पैसा कमाते हैं कैदी, कितना मिलता है पैसा | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+