Video: इस लड़की की बहादुरी देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप
फेसबुक पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल जिसमें किंग कोबरा को पकड़ रही बहादुर लड़की की हिम्मत देखकर आप दंग रह जाएंगे।
नई दिल्ली। बारिश के मौसम में चारों ओर पानी ही पानी होता है। इस मौसम में छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ के साथ-साथ जहरीले सांप भी अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। बरसात के मौसम में आपको सड़कों पर, घरों के आंगन में या फिर बगीचे में कई बार जहरीले सांप दिख गए होंगे। लेकिन फेसबुक पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल जिसमें किंग कोबरा को पकड़ रही बहादुर लड़की की हिम्मत देखकर आप दंग रह जाएंगे।

फेसबुक पर अपलोड किए गए इस वीडियो को देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। वीडियो किसी रास्ते का है, जहां एक लड़की सड़क पर भाग रहे एक कोबरा सांप को पकड़ती है। लड़की बिना डरे बहादुरी से सांप को पकड़ती है। चंद मिनटों में लड़की बड़ी आसानी से सांप को एक डिब्बे में बंद कर देती है।
लड़की बिना किसी छड़ी या फिर किसी और की मदद के ही जहरीले किंग कोबरा को पकड़कर डिब्बे में बंद कर देती है। लोग उसकी बहादुरी को देखकर तालियां बजाने लगते हैं। 24 जुलाई को इस वीडियो को अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 12हजार लोगों ने देख लिया है। लोग लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए लड़की की असाधारण बहादुरी....












Click it and Unblock the Notifications