Fight In Walmart: वॉलमार्ट में कस्टमर्स के बीच जमकर चले लात- घूंसे, पुलिस ने कहा- वो तो एक दूसरे के 'फ्रेंड'

एक वॉलमार्ट में ग्राहकों की बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हिंसक झड़प का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाओं के साथ कुछ अन्य महिलाएं मिलकर बड़ी निर्दयता से मारपीट कर रही हैं।

Missouri Walmart Fight: एक वॉलमार्ट में ग्राहकों की बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हिंसक झड़प का वीडियो सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब कई महिलाएं एक साथ मार्ट में खरीददारी करने आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाओं के साथ कुछ अन्य महिलाएं मिलकर बड़ी निर्दयता से मारपीट कर रही हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मारपीट में शामिल सभी महिलाएं एक दूसरे की परिचित थीं। फिलहाल घटना को लेकर फिलहाल अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Missouri Walmart Fight

वॉलमार्ट में मारपीट की यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी (Missouri Walmart) स्थित एक वॉलमार्ट के अंदर की है। जहां ग्राहकों के बीच कहासुनी से उपजे विवाद ने हिंसक मारपीट की रूप ले लिया। झड़प का वीडियो वायरल होने बाद फर्ग्यूसन के पुलिस प्रमुख फ्रैंक मैक्कल ने इस घटना को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि मारपीट में 10 से 25 लोग शामिल थे। इसको लेकर किसी के घायल होने या फिर गिरफ्तारी को लेकर रिपोर्ट नहीं है।

हालांकि वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद मामले को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अमेरिका के न्यूज प्लेटफॉर्म न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, विवाद इस हफ्ते मंगलवार को मिसौरी स्थित स्टोर के अंदर सेल्फ चेकआउट एरिया में हुआ था।

मामूली सी कहासुनी के बाद ग्राहक जोर-जोर से एक दूसरे के ऊपर अपमानजनक कमेंट करते हैं। जिसके बाद मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक एक दूसरे के साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इसमें दो महिलाएं नीचे फर्श पर गिर जाती हैं, जिससे उनके साथ लात घूंसों से मारपीट की जाती है। वहीं वीडियो में एक महिला को डंडे लिया देखा जा सकता है।

घटना को लेकर पुलिस (Missouri Police) ने कहा कि लड़ाई में शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने दावा कि है कि वो मारपीट करने वाले कुछ ग्राहकों को पहचान सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अब तक इस घटना को लेकर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं वॉलमार्ट ने हिंसा के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन ये कहा कि मार्ट में ग्राहकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+