स्मोकिंग के लिए कौए ने इंसान से की दोस्ती, कई बार खुद लेकर आता था सिगरेट
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: सिगरेट पीना सेहत के हानिकारक होता है। यह फेफड़े समेत शरीर के कई हिस्सों पर बुरा असर डालता है। सिगरेट पीने वाले लोगों को अक्सर धूम्रपान छोड़ देने की सलाह दी जाती है। लेकिन कभी आपने सुना है कि, कोई पक्षी सिगरेट का आदी हो। यही नहीं उसे सिगरेट की इतन तलब हो कि वह सिगरेट पीन के लिए किसी इंसान से भी दोस्ती गांठ ले। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ईस्ट ससेक्स के बेक्सहिल के 37 वर्षीय पीट कैट ने पिछले साल अपने क्वारंटीन के दौरान अनोखा पक्षी देखा।

सिगरेट का आदी कौए ने शख्स से की दोस्ती
पीट कैट ने बताया कि कौए ने उनकी सिगरेट चुरा ली, यहां तक कि उसने माली के फैग बट्स भी ले गया। इससे साफ था कि, कौआ सिरगेट का आदी हो चुका था। कौए ने सिगरेट का स्वाद चख रखा था। पीट ने बताया कि, एक दिन मैं काम कर रहा था। कौआ मेरा लगातार पीछा कर रहा था। तभी क्रैग उसके कंधे पर आकर बैठ गया। उस समय पीट ने एक सिगरेट पीकर नीचे फेंकी थी। उसे क्रैग ने अपनी चोंच से लगाया और सगरेट पीने लगा।

मुंह से छीन कर पी लेते था सिगरेट
इसके बाद तो दोनों स्मोकिंग पार्टनर बन गए। हर दिन क्रैग पीट के साथ स्मोक करने के लिए उसके घर आने लगा। पीट ने बताया कि कौआ मेरे मुंह से सिगरेट छीन कर पीने लगता था। यहीं नहीं कौआ कई बार खुद ही सिगरेट्स लेकर गिफ्ट के तौर पर आ जाता था। दो बच्चों के पिता पीट ने कई महीनों तक क्रैग के साथ दोस्ती निभाई। लेकिन बीते कुछ महीनों से उसने पीट के घर आना छोड़ दिया है।

अधिक सिगरेट पीने से कौए का हुआ ये हाल
पीट ने बताया कि, अक्टूबर के बाद से पक्षी वापस नहीं आया है। पीट को डर है कि ज्यादा सगरेट पीने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी। यही नहीं पीट ने चेन स्मोकिंग करने वाले इस अद्भुद कौए से अपनी सात वर्षीय बेटी फोएबे और पांच वर्षीय बेटे ऑस्टिन को भी मिलवाया था। पीट के पास उस कौए की कई फोटो भी मौजूद हैं।

पीट के पास हैं कौए की 6000 फोटो
पीट ने अपने इस स्मोकिंग पार्टनर के साथ करीब छह हजार तस्वीरें खींची हैं। उसने इन सभी को एनएफटी आर्टवर्क में बदल दिया और क्रैग के नाम से बने ट्विटर हैंडल पर भी तस्वीरें शेयर की।
फोटो साभार: ट्विटर @petecatt












Click it and Unblock the Notifications