शख्स पर 40 मगरमच्छों का हमला, किए कई टुकड़े, पिंजरे में छड़ी की एंट्री बनी वजह
एक 70 वर्षीय शख्स की मौत हैरान करने देने वाली घटना है, जब नवजात मगरमच्छों ने वृद्ध की छड़ी पकड़ उसे नोंच डाला।

खूंखार जीवों से पंगा लेना जान को जोखिम डालने जैसा होता है। उम्र के अंतिम पड़ाव में एक शख्स ने कुछ ऐसी गलती की और यही गलती उसकी मौत की वजह बन गई। हालांकि वो इस तरह की घटना से अंजान था। वृद्ध ने कोई स्टंट नहीं किया, बल्कि उसने दुलार से मगरमच्छों से भरे एक एक पिंजरे में बस अपनी छड़ी भर डाली थी।
घटना कंबोडिया (Cambodia) की है, जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध अचानक मगरमच्छों से भरे पिंजरे में जा गिरा। घटना उस वक्त हुई जब वो एक मगरमच्छ (Crocodile) को पिंजरे से अपनी छड़ी के जरिए बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।
दरअसल, पिंजरे में मगरमच्छ ने अंडे दिए थे। ऐसे में एक मगरमच्छ ने वृद्ध की छड़ी पकड़कर उसे अंदर की ओर खींच लिया। फिर क्या था, पिंजरे के अंदर मौजूद सभी जानवरों ने उस पर हमला कर मार डाला और उसके शरीर को नोंच गया। पिंजरे अंदर हुई दर्दनाक घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली थी।
कंबोडिया की पुलिस ने कहा कि करीब 40 मगरमच्छों के समूह ने 70 वर्षीय शख्स पर उस वक्त हमला किया, जब वो पिंजरे में गिर गया। मगरमच्छ ने पिंजरे में अंडे दिए थे। कंबोडिया में सिएम रीप पुलिस चीफ सावरी के हवाले से न्यू एजेंसी एएफपी ने कहा, "जब शख्स अंडे देने वाले पिंजरे से मगरमच्छ को छड़ी सहारे छेड़ रहा था मगरमच्छ ने छड़ी पकड़ ली ओर उसे बाड़े के अंदर के खींच लिया।"
इसके बाद मगरमच्छों ने वृद्ध को चारों से घेर लिया और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिया। बाद में शख्स सिएम रीप की बॉडी को बाड़े के पास खून से लथपथ देखा गया।
कंबोडिया पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में एक ऐसी घटना सामने आई थी, जब एक दो साल की बच्ची को मगरमच्छों ने मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications