Video: आराम कर रहे मगरमच्छ के पास अचानक आया पक्षी और मारी चोंच, फिर हुआ कुछ ऐसा..
नई

लोगों को पसंद आया मगरमच्छ और पक्षी का अंदाज
बता दें क्रोकोडाइल यानी मगरमच्छ सबसे बड़े रेप्टाइल्स में से एक हैं। वैसे तो मगरमच्छ काफी सुस्त होते हैं, लेकिन शिकार करते वक्त काफी फुर्ती दिखाते हैं। मगरमच्छ और पक्षी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कई पक्षी आराम कर रहे मगरमच्छ के पास आ जाते हैं। तभी एक पक्षी घूमते हुए अचानक मगरमच्छ को चोंच मार देता है। जिससे मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है। गु्स्साया मगरमच्छ पास खड़े उस पक्षी पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन उससे पहले कि वो हमला कर पाता, पक्षी वहां से भाग जाता है। ये वीडियो करीब 9 सेकेंड का है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
पक्षी की तारीफ कर रहे हैं लोग
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने 14 मार्च को शेयर किया था। जिसके बाद से अब तक इसे दो हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को अभी तक 260 लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो को 50 लोगों ने रीट्वीट भी किया है। लोगों को जानवरों का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह पक्षी के साहस की तारीफ भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications