नहीं देखा होगा बच्ची और गाय का ये अनोखा बंधन! वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर काफी कुछ देखने को मिल जाता है। कई बार कुछ ऐसा दिखता है, जिससे नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ एक वायरल क्लिप में नजर आ रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची और गाय दिख रही है। दोनों के बीच का प्यार देखने के बाद आप भी इस क्लिप की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। क्लिप में बच्ची गाय को गले से लगाती नजर आ रही है। दोनों के बीच का कनेक्शन वाकई में देखने लायक है। मासूमियत और प्राकृतिक सा लग रहा ये कनेक्शन लोगों का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा।

देखते ही देखते इंस्टाग्राम यूजर्स इस क्लिप पर जमकर कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने तो मूड ताजा कर दिया। एक ने कहा कि ये बहुत ही प्यारा है। ओह माय गॉड। एक ने कहा कि ऐसे वीडियोज तो किसी का बी मूड अच्छा कर दें।
एक और यूजर ने गाय और बच्ची के बीच के इस रिलेशनशिप की जमकर तारीफ की। उसने कहा कि इंस्टाग्राम से मुझे गायों से प्यार होना शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर काफी कुछ दिखाया जाता है, जो वाकई बेहद प्यारा होता है।
एक और यूजर ने कहा कि काश कि मैं ऐसे क्लिप्स रोजाना देखूं। कितना प्यारा है ये। ये दिखाता है कि इंसानों और जानवरों के बीच का रिश्ता कितना प्यारा होता है।












Click it and Unblock the Notifications