कोरोना कमांड सेंटर की महिला कर्मचारी ने कोरोना मरीज से कहा, 'जाकर मर जाओ', ऑडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के एक कोरोना कमांड सेंटर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका दिल कांप उठेगा। कोविड कमांड सेंटर के एक कर्मचारी ने कोरोना संक्रमित मरीज से वो कहा जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते।

लखनऊ, 18 अप्रैल। भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। देश के अलग-2 हिस्सों से कोरोना के बेहिसाब मामले सामने आ रहे हैं। जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो रहा है उसका यह पता ही नहीं कि वह अस्पताल से जिंदा वापस लौटेगा भी या नहीं। ऐसे में हर कोरोना पीड़ित यही उम्मीद रखता है कि कम से कम लोग ऐसे समय में तो उसके साथ थोड़ी दया भावना दिखाएं। लेकिन कोरोना मरीजों के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश के एक कोरोना कमांड सेंटर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका दिल कांप उठेगा। कोविड कमांड सेंटर के एक कर्मचारी ने कोरोना संक्रमित मरीज से वो कहा जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते।

जाओ, जाकर मर जाओ

जाओ, जाकर मर जाओ

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के एक कोरोना सेंटर का है, जहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने कोरोना संक्रमित मरीज से कहा 'जाओ, जाकर मर जाओ।'

सीएम योगी को लिखा खत

सीएम योगी को लिखा खत

मरीज और कर्मचारी के बीच हुई बातचीत का यह ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। जिस मरीज संतोष सिंह के साथ यह घटना घटी वह बीजेपी की लखनऊ इकाई के पूर्व प्रमुख मनोहर सिंह के बेटे हैं।
उन्होंने कर्मचारी के इस बर्ताव के पारे में सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। संतोष ने कहा कि मैंने कोरोना कमांड सेंटर के कर्मचारी द्वारा इस्तेमाल की गई इस अभद्र भाषा के बारे में सीएम योगी से शिकायत की है। अभी मेरे परिवार के चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को उनके परिवार के 4 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Recommended Video

    UP में Covid 19 का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत । वनइंडिया हिंदी
    कर्मचारियों में न मानवता बची है न इन्हें किसी का डर है

    कर्मचारियों में न मानवता बची है न इन्हें किसी का डर है

    संतोष ने कहा 15 अप्रैल को सुबह 8.14 बजे कोरोना कमांड सेंटर से एक फोन आया। फोन पर एक महिला कर्मचारी ने हमसे कहा कि आपने होम आइसोलेशन ऐप डाउनलोड की है और क्या आपने आवश्यक जानकारियां भरी हैं। सिंह ने बताया कि जब उन्होंने महिला कर्मचारी को बताया कि अभी उन्होंने किसी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया है तो उस महिला ने उनसे अभद्र तरीके से बात की। जब हमने महिला को बताया कि किसी ने भी हमें ऐप के बारे में नहीं बताया और किसी भी डॉक्टर ने हमसे संपर्क नहीं किया तो महिला गुस्सा हो गई और बोली 'जाकर मर जाओ।' इसके बाद महिला ने फोन काट दिया। संतोष ने कहा कि ऐसे संकट के समय में जब हर व्यक्ति में डर का माहौल है मरीजों से इस प्रकार की भाषा में बात की जा रही है। इन कर्मचारियों में न कोई मानवता बची है और न ही इन्हें किसी का डर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+