आखिर क्यों कैटरीना कैफ को भगवान मानकर पूजता है ये कपल? एक्ट्रेस की फोटोज से भरा है लिविंग एरिया

Couple worshipping Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर्स की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है इस बात को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। फिल्मों में किए जाने वाले रोल की बात करें या फिर इनकी पर्सनल लाइफ की... लोग इनसे जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वैसे तो कैटरीना कैफ की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है लेकिन एक कपल जिस तरह से कैटरीना का हार्ड कोर फैन है, उसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, हरियाणा के चरखी दादरी गांव के निवासी संतोष और बंटू नाम का एक कपल कैटरीना कैफ की पिछले 10 सालों से पूजा कर रहा है।

Katrina Kaif

जैसे भक्त भगवान को पूजता है उसी तरह ये कपल कैटरीना कैफ को पूजता आ रहा है वो भी 10 सालों से। इन दोनों की बस एक ही इच्छा है कि एक दिन कैटरीना कैफ से किसी तरह इनकी मुलाकात हो जाए। कपल का घर कैटरीना के प्रति उनके जुनून के सबूत देता है।

बताते चलें कि घर के अंदर एक कमरे में तो सिर्फ कैटरीना कैफ की तस्वीरों के ही पोस्टर लगे हुए हैं। साल 2004 से दोनों कैटरीना कैफ को फॉलो कर रहे हैं। गांव वालों को भी कैटरीना कैफ के बारे में काफी कुछ मालूम है। जब से बंटू ने कैटरीना कैफ की पहली फिल्म देखी, वो एक्ट्रेस के लिए पागल ही हो गया।

शादी से पहले बंटू के लिविंग रूम में अभिनेत्री की ही तस्वीरें हुआ करती थीं। उसका परिवार भी एक्ट्रेस के लिए उसका पागलपन देख देखकर परेशान हो चुका था। लाख समझाने के बाद भी कोई बात नहीं बनी तो बंटू के परिवार वालों ने थक हार कर उसे मनाना ही छोड़ दिया। इसके बाद आखिरकार बंटू को एक ऐसी लड़की मिली, जिसे उसके इस पागलपन से कोई परेशानी नहीं थी।

लेकिन लड़की को ये देखकर काफी हैरानी हुई कि बंटू एक्ट्रेस की पूजा करता है। इसके बाद जैसे-जैसे दिन बीतते गए संतोष भी कैटरीना कैफ की फैन बन गई। शादी के बाद से ही हर साल कपल मिलकर कैटरीना कैफ का बर्थडे मनाता है। कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर कपल न सिर्फ केक काटता है बल्कि लड्डू भी बांटता है। कपल को पूरा यकीन है कि एक दिन वे कैटरीना कैफ से जरूर मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+