मुंबई की बारिश में रोमांटिक डांस करता दिखा कपल, शाहिद और करीना के गाने को किया रीक्रिएट
वैसे तो मानसून ने हर तरफ लोगों को परेशान करके रखा है लेकिन कई लोग आपदा में भी अवसर ढूंढ ही लेते हैं। मुंबई की बारिश की बात करें तो यहां मौसम काफी रोमांटिक हो जाता है। बीते दिनों आपको याद होगा एक बुजुर्ग कपल ने पत्नी के साथ अमिताभ के गाने रिमझिम गिरे सावन को रीक्रिएट किया था। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है।
अब एक और कपल का वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शाहिद और करीना का गाना तुमसे ही रीक्रिएट किया है। जब वी मेट के इस गाने में रोमांटिक डांस कर रहा ये कपल अब खूब चर्चा में है।

इस वीडियो को ट्विटर यूजर अनु ने शेयर किया है। इसमें एक कपल फुटपाथ पर डांस करता हुआ दिख रहा है। जबकि आसपास से कई वाहन गुजरते हुए दिख रहे हैं। दोनों इस गाने पर पैर हिलाते हुए स्टेप्स कर रहे हैं। वीडियो अपने आप में काफी शानदार है।
वीडियो को ढेरों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। लोग इसे लूप पर देख रहे हैं। मुंबई की बारिश को जिस तरह से इस कपल ने अवसर में बदला, वो काफी मजेदार और दिलचस्प है। देखते ही देखते लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आने लगा और लोग इसपर जमकर रिेएक्शन देने लगे।
यहां देखें वीडियो...
एक यूजर ने कहा कि मुझे वही चाहिए, जो इनके पास है। दूसरे ने कहा कि कितना प्यारा है ये, मैं तो रो रहा हूं। एक ने कहा कि मैं भी इसे रीक्रिएट करना चाहता हूं। लेकिन एक ही शर्त पे कि इसे कोई फिल्मा ना रहा हो। एक ने कहा कि वॉव ये तो कितना शानदार है।
बताते चलें कि ये शानदार गाना शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट का है, जो उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के बाद दोनों की पॉपुलैरिटी में तगड़ा इजाफा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications