मेट्रो में लड़के ने भरी लड़की की मांग, फिर सबके सामने किया ये काम, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं। कई बार ये वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो शादी का है। इस क्लिप में एक कपल किसी बैंक्विट हॉल या फिर किसी होटल ने नहीं बल्कि मेट्रो में शादी रचा रहा है।

चलती ट्रेन में कपल ने शादी रचाई तो सारे यात्री हैरान रह गए। सभी का ध्यान इस अजीबोगरीब शादी पर् ही था। मेट्रो में इस लड़का और लड़की को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

bizarre wedding

क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का लड़की की मांग में सिंदूर भरता है और लड़की इतने सारे लोगों के सामने होने के बावजूद उससे लिपट जाती है। ये सब भरी मेट्रो में होता है। इसके बाद लड़का उसे मंगलसूत्र भी पहना देता है और फिर दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हैं। इसके बाद लड़की उसे पैर छूने लगती है।

ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने इस नजारे का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये घटना आसनसोल से जसीडीह रूट के बीच की है।

बीते दिनों भी दिल्ली मेट्रो से कई ऐसे वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिन्होंने लोगों को हिलाकर रख दिया। इसमें कभी मेट्रो में लोगों के बीच डांस तो कभी अश्लील हरकतें करना तक शामिल है। दिल्ली मेट्रो रील्स और वायरल वीडियोज का अड्डा बन चुका है। ये कहना गलत नहीं होगा। कई बार डीएमआरसी ने भी दिशानिर्देश जारी किए, लेकिन इसका लोगों पर कोई खास असर पड़ता कभी दिखा नहीं। बल्कि लोग और ज्यादा रील्स और वीडियोज बनाने लगे।

अब ये कपल मेट्रो में ऐसे शादी रचा रहा है मानो वो यातायात का साधन नहीं बल्कि कोई मंदिर हो। अन्य यात्री भी बड़ी दिलचस्पी से इस अनोखी शादी को देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+