Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिना वर्कआउट और डाइटिंग के इस कपल ने कम किया 133 किलो वजन, जानिए कैसे?

मोटाप घटाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन एक कपल ने बिना किसी एक्‍सरसाइज और डाइटिंग के अपना 113 किलो वजन कम किया है। जानिए आखिर कैसे हुआ ये संभव?

obesity

मोटापा सारी बीमारियों की जड़ होता है, मोटापे से दुनिया भर में लाखों की संख्‍या में लोग प्रभावित हैं। मोटापे के कारण हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह स्लीप एपनिया और जोड़ों में दर्द समेत अन्‍य समस्‍याएं उत्‍पन्‍न करता है। अगर एक बार मोटापा चढ़ जाए तो इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन एक कपल की स्‍टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है सिने बिना किसी वर्कआउट और डाइटिंग के अपना एक-दो किलो नहीं बल्कि पूरे 133 किलो वजन घटाया है!

England couple lose 133 kilos without workout or diet

बिना डाइट के कम किया वजन

जब बात मोटापा कम करने की आती है तो जीवनशैली में बदलाव, जैसे शारीरिक गतिविधि बढ़ाना, स्वस्थ और संतुलित आहार खाना और तनाव कम करना समेत अन्‍य उपाय सुझाए जाते हैं, हालांकि इस कपल ने ऐसा नहीं कुछ नहीं किया फिर भी 113 किलो वजन कम करने में कामयाब हो गए।

obesity Couple

जानें कौन है ये पति-पत्‍नी

इस कपल का नाम कैथरीन और डीन है जो इंग्लैंड के वेस्‍ट यॉर्कशायर में रहते हैं। उन्होंने अपना वजन करीब 133 किलो कम किया था। ल्हालांकि ये 113 किलो वजन दोनों का संयुक्‍त वजन कम किया है । इसके लिए उन्होंने न तो कोई डाइट फॉलो की और न ही एक्सरसाइज की।

वजन कम करने के लिए अपनाया ये तरीका

मोटापा कम करने के लिए इन्‍होंने शॉर्टकट चुनते हुए मेडिकल सर्जरी करवाई। जिसके लिए इन्‍होंने मोटी रकम खर्च की है। कपल ने अपना वजन कम एक गैस्ट्रिक बाईपास ऑपरेशन के जरिए किया है। कपल के पास इस शॉर्टकट को अपनाने की खास वजह थी।

जानें क्‍यों करवानी पड़ी ये सर्जरी

31 साल की कैथरीन अपने वजन के कारण आईवीएफ के जरिए गर्भधारण नहीं कर पा रही थीं और इसलिए इस कपल ने मां-बाप बनने के लिए वजन कम करने के लिए ये सर्जरी करवाई। ऑपरेशन के बाद कैथरीन ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वो काफी हल्‍का महसूस कर रही हैं और पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस कर रही है।

वजन कम करने में खर्च किए इतने रुपये

वजन कम करने के लिए उन्‍होंने पूरे छह लाख रुपये खर्च किए है। सर्जरी से पहले कैथरीन 162 किलो की थीं उनके नाप के कपड़े बाजार में मिलते ही नहीं थे। वजन घटाने के लिए पति-पत्‍नी दोनों ने ये वेट लॉस सर्जरी कराई । ट्रांसफॉर्मेशन के बाद दोनों ने हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने पर सहमति जताई। ये हेल्दी खाने के साथ-साथ खुद को काफी एक्टिव रखते हैं।

जानें क्‍या होती है ये सर्जरी ?

गौतरलब है कि गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी में इंसान के पेट का आकार छोटा कर दिया जाता है। व्यक्ति कम खाता है और उसका वजन अपने आप घटने लगता है। वर्तमान समय में लंबे समय तक लोग बैठे-बैठे लैपटॉप पर घंटो काम करते हैं और एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते हैं, ऐसे में अधिक कैलोरी फूड खाते हुए मोटापा होना बड़ा ही सामान्‍य है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+