नए घर में घुसा कपल तो मिले रहस्यमयी निशान, कहा- घर में कोई और भी है जो रात में टहलता है

अमेरिका, 1 सितम्बर। जब कोई नए घर में शिफ्ट होता है तो सबसे पहले उसे सलाह यही दी जाती है कि सबसे पहले घर में ताला अपना लगाना, ऐसा न हो किसी के पास पिछले लॉक की चाबी हो और वो घुसपैठ कर जाए। ये तरीका तो काम का है लेकिन क्या हो अगर इसके बाद भी अगर घर में कोई रहस्यमयी चीज आपको रहती मिले। एक कपल ने दावा किया है कि उनके घर में कोई रहस्यमयी चीज रहती है।

वीडियो शेयर कर दिखाया प्रमाण

वीडियो शेयर कर दिखाया प्रमाण

दंपती ने एक वीडियो शेयर कर अपने घर में घुसे इन अनचाहे मेहमान का प्रमाण भी दिया है। कपल जो कि अपने नए घर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया कर रहा है ये देखकर हैरान रह गया कि उनकी गैरमौजूदगी में घर की फर्श पर अजीब से निशान पड़े थे। ये ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरे घर में कोई चला हो। ताज्जुब की बात थी कि ये निशान अजीब तरह के थे।

कहा- रात में टहलती है कोई चीज

कहा- रात में टहलती है कोई चीज

कपल इन अजीब-गरीब निशान को देखकर हैरान रह गया और उसे लगता है कि इस घर में कोई रहस्यमयी जीव रहता है जो रात होने पर पूरे घर में टहलता है। टिकटॉक पर शेयर किए वीडियो में कपल ने लिखा कि ऐसा लगता है कि इस घर में हमारे जाने से पहले ही कोई जीव रह रहा है।

ऐसे चला रहस्यमयी चीज का पता

ऐसे चला रहस्यमयी चीज का पता

कपल ने वीडियो में आगे समझाया कि उन्होंने अपने लिविंग रूम की दीवार का प्लास्टर साफ किया था। इससे जो धूल बनकर फर्श पर गिरी उसने इस नई समस्या का सामने लाकर रख दिया। महिला ने बताया कि ऐसा लगता है कि कोई रहस्यमयी चीज हमारे घर में रात होने पर चलती रहती है और इसका पता तब चला जब धूल जमा होने के चलते उसके निशान यहां पर जमा हो गए। उसने सवाल किया क्या किसी के पास इस बात का जवाब है कि ये किस चीज के चलने के निशान हैं।

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

कपल के घर में किसी रहस्यमयी जीव के होने की बात कहने के बाद इस पर यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। फिलहाल हम कुछ मजेदार कमेंट यहां रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा "हैरी पॉटर में क्या है? आपके घर में एक विशाल मैराउडर का नक्शा है!" एक दूसरे शख्स ने मजाक किया "एक उत्तरी अमेरिकी हाउस हिप्पो। वे आम तौर पर बहुत शांतिपूर्ण होते हैं, लेकिन उत्तेजित होने पर आक्रामक हो सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+