कपल बाइक पर कर रहा था खतरनाक स्‍टंट और फिर...दिल्‍ली पुलिस ने शेयर किया ये Video

आजकल के युवक- युवतियों में बाइक स्‍टंट का जबरदस्‍त क्रेज हैं। नियम कानून को ताख पर रखकर ये आए दिन बाइक पर स्‍टंटबाजी करते हुए नजर आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें जान की बाजी लगाकर युवक और युवती स्‍टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

dangerous-stunt

दिल्‍ली पुलिस ने बाइक चलाते हुए स्‍टंट करते हुए कपल का ये वीडियो शेयर किया है और ऐसा स्‍टंट करने वालों का क्‍या हाल होता है ये बताते हुए चेतावनी जारी की है।

दरअसल, इस वीडियो क्लिप में एक युवक अपनी गर्ल फ्रैंड को बाइक परी पीछे बैठाकर स्‍टंट करता नजर आ रहा है। उसके बाद उसके इस कपल के साथ क्‍या होता हे ये देखकर हर कोई सहम गया।

दिल्ली पुलिस ने बाइक चलाते समय खतरनाक स्टंट करते एक जोड़े का वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने की हिदायत दी है।

खतरनाक स्‍टंट करते हुए अचानक...

28 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में एक कपल चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं इसके बाद जो उनके साथ होता है वो बहुत ही भयावह है। तेज बाइक में स्‍टाइल से जब लड़का स्‍टंट कर रहा था और पीछे के एक टायर पर स्‍टंट करना शुरू ही किया था कि लड़का और लड़की दोनों बाइक से बुरी तरह गिर कर घायल हो गए।

दिल्‍ली पुलिस ने कैप्‍शन लिखा-

दिल्ली पुलिस ने वीडियो के लिए आकर्षक कैप्शन लिख कर वीडियो शेयर किया, शेयर करते हुए लिखा' ये इश्क है हाए - जब वी मेट का का गाना तोड़ मरोड़ कर पुलिस ने लिखा- ये रिस्क हाए, बैठे बिठाए, हड्डिया तुड़वाए।

इसके साथ ही पुलिस ने लिखा जब हम लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसके साथ हैशटैग के साथ ड्राइवसेफ।

स्‍पीड रोमांचित करती है लेकिन मार डालती है

दिल्‍ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर हजारों व्यूज और कमेंट्स लोग कर रहे हें। सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट करते हुए लिखा स्‍पीड रोमांचित करती है लेकिन मार डालती है। कोई शॉर्टकट नहीं है।

पुलिस के सतर्क करने के तरीके ने लोगों को किया इम्‍प्रेश

वहीं दूसरे ने लिखा संदेश सूक्ष्म लेकिन शक्तिशाली तरीके से दिया गया। लोगों को जागरूक करने के उनके नवीन विचारों के लिए दिल्ली पुलिस को सलाम। एक अन्य यूजर ने लिखा इन लोगों पर जीवन भर के लिए लाइसेंस रखने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+