'तू मान मेरी जां...' पर थिरका कपल, बेबी शावर पर पत्नी पर टिकी रही शख्स की निगाहें, VIDEO VIRAL
वायरल वीडियो में कपल अपने बेबी शावर पर नाचते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में लड़की स्टेप्स कर रही है और लड़का बस उसे फॉलो करते हुए दिख रहा है।

Dance on baby shower: इंडियन शादियां या फिर कोई और प्रोग्राम बिना संगीत और बिना नाच गाने के कहां पूरी होती है। सेलिब्रेशन में नाच गाना ना हो.. तो फिर क्या ही मजे। इंटरनेट पर भी कई वीडियोज ऐसे हैं, जिसमें लोगों को जमकर पार्टी और नाच गाना करते देखा जाता है। अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अपने बेबी शावर पर बहुत ही प्यारा डांस करता नजर आ रहा है। ये वीडियो लोगों को कपल गोल्स दे रहा है।

'बेबी शावर पर शानदार डांस'
मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट डिंपल ब्राह्म भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये बेबी शावर पर शानदार डांस। उन्होंने इंस्टाग्राम यूजर शिवानी श्रॉफ और निशिकेत पारीख को भी टैग किया है। जो इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में लड़की को मस्चर्ड कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें वो अपने पति के साथ मान मेरी जान में नाचती हुई दिख रही हैं। वहीं उनके पति ने भी कुर्ता पहना हुआ है। सामने मौजूद मेहमान उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है। परफॉर्मेंस पूरी होने के बाद लोग दोनों को हग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट
इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो को 49,000 से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। लोगों को कपल की डांस परफॉर्मेंस बेहद शानदार लग रही है। वीडियो देखने के बाद भी इंटरनेट यूजर्स ने कपल को ढेर सारी बधाईयां और आशीर्वाद दिया है।

'ये कितना प्यारा है'
एक यूजर ने कहा कि कितना प्यारा लग रहा है, जब लड़का लगातार लड़की को ही देखे जा रहा है। एक अन्य ने कहा कि ये कितना प्यारा है। लड़की डांस कर रहा है और लड़का बस उसे फॉलो करता जा रहा है। वहीं एक तीसरे ने कहा कि मैं वैसे तो इस तरह के पोस्ट पर कमेंट नहीं करता लेकिन इस वीडियो के लिए मेरा ढेर सारा प्यार। वीडियो वाकई बेहद शानदार है और लोगों को जमकर पसंद भी आ रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications