Viral Video: तोते का धमाकेदार डांस देख लोग हुए हैरान, अलार्म की घंटी सुनते ही झूमने लगा
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो में एक तोता अलार्म की धुन पर नाचता दिख रहा है। वीडियो को ट्विटर पर पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रैक्स चैपमैन (Rex Chapman) ने शेयर किया है। तोते का अलार्म क्लॉक में शानदार डांस का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अलार्म की धुन को सुनते ही कॉकटू पक्षी नाचने लगता है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए रैक्स चैपमैन ने कैप्शन में लिखा है, 'ठीक है, तो ये पक्षी अलग-अलग तरह की अलार्म रिंगटोन पर कई तरह का डांस कर सकता है, तो ये निश्चित रूप से ट्विटर कंटेट है, जिसके लिए मैं यहां हूं।' ये वीडियो लोगों को काफी क्यूट लग रहा है। इसे 15 जुलाई को शेयर किया गया था और इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और इसे शेयर भी किया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने कमेंट करते हुए इस पर अपनी राय भी दी है।

रिंगटोन पर नाचने लगा तोता
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ने अपने हाथ में फोन पकड़ा हुआ है। ये शख्स एक-एक करके फोन की रिंगटोन बदलता रहता है। वहीं पास में एक तोता है। जो अलार्म की धुन पर डांस कर रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है। किसी का कहना है कि उसे तोते का शनदार डांस काफी पसंद आया है। तो एक यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने उसका दिन बना दिया है। ये सच में एक शानदार वीडियो है।

क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने लिखा, 'ये क्यूट है लेकिन ऐसा इसलिए हो पा रहा है कि क्योंकि पक्षी के पीछे हाथ हैं, जो उसके पंखों को हिला रहे हैं। तो असल में पक्षी नहीं नाच रहा है। बल्कि इंसान उसे ऐसा करवा रहा है। पक्षी के पंख बड़े हैं, तो इस वजह से हाथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। आप कह सकते हैं पक्षी अपने ह्यूमन पेरेंट्स को प्यार करता है और उनपर विश्वास करता है।' बहुत से यूजर्स ने वीडियो के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिनमें पक्षी के पंखों के पीछे हाथ दिखाई दे रहे हैं।
Extended version: pic.twitter.com/6imQu3x7qn
— Chad (@ChadBlue_) July 15, 2020
Video: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर अचानक गिरा एक बड़ा पत्थर, ड्राइवर ने थोड़ी देर पहले...












Click it and Unblock the Notifications