Video: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर अचानक गिरा एक बड़ा पत्थर, ड्राइवर ने थोड़ी देर पहले...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। करीब 4 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति पेड़ के पास खड़ा दिखाई दे रहा है और थोड़ी ही दूरी पर उसकी गाड़ी खड़ी दिख रही है। तभी गाड़ी के ऊपर अचानक से एक पत्थर आकर गिरता है, जिससे गाड़ी बुरी तरह पिचक जाती है। हालांकि इस घटना में ड्राइवर की जान बच गई, वह गाड़ी से बाहर टॉयलेट के लिए निकला था।

पत्थर से पिचक गई गाड़ी

पत्थर से पिचक गई गाड़ी

इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। जब पत्थर गाड़ी पर गिरा तो उसमें कोई मौजूद नहीं था। वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी ने पूछा है कि ड्राइवर लकी था या फिर अनलकी। जहां कई लोग इस घटना को बुरा बता रहे हैं क्योंकि गाड़ी पिचक गई, तो वहीं कुछ लोग इसे ठीक बता रहें हैं यानी लकी क्योंकि इसमें ड्राइवर की जान बच गई। लोगों का कहना है कि गाड़ी तो दोबारा आ जाती है लेकिन इंसान नहीं आता है।

ट्रक से गाड़ी पर गिरा पत्थर

ट्रक से गाड़ी पर गिरा पत्थर

दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर वॉशरूम के लिए ब्रेक लेता है। तभी पास से एक ट्रक गुजरता है। ट्रक में से ही एक पत्थर उछलकर गाड़ी के ऊपर गिर जाता है। जिससे गाड़ी के विंडशील्ड चकनाचूर हो जाते हैं और गाड़ी बुरी तरह पिचक जाती है। ये सब देख पास खड़ा ड्राइवर काफी घबरा जाता है। लेकिन अगर ड्राइवर टॉयलेट के लिए गाड़ी से बाहर नहीं निकलता और ना ही गाड़ी रोकता तो इस हादसे को टाला जा सकता है। लेकिन अगर वह अपनी गाड़ी में मौजूद होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

इसी वजह से आईपीएस अधिकारी ने वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है कि ड्राइवर लकी है या फिर नहीं। इस वीडियो को ट्विटर पर 14 जुलाई को शेयर किया गया था। जिसे अभी तक 36.4 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 340 लोगों ने वीडियो को शेयर किया है, वहीं बहुत से लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

लोगों ने क्या कहा?

लोगों ने क्या कहा?

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'लकी, गाड़ी तो और आ जाएगी, इंसान दोबारा नहीं आते।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'लेकिन जब इंश्योरेंस कंपनी से कोई आएगा तो वो कैसे विश्वास करेगा कि ऐसा हादसा हुआ है।' एक यूजर ने कहा, 'सर, नहीं कह सकते कि ये लकी है या नहीं। लेकिन समय और गाड़ी पर इस तरह से पत्थर गिरना अविश्वसनीय है। उसके चेहरे पर कोई भाव ही नहीं थे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ट्रक के मालिक को सजा मिलनी चाहिए। बिना ठीक से पत्थर को अरेंज किए ट्रक इतना भर लेने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+