Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कभी प्लेन के धक्का मारते देखा है? नेपाल से सामने आया मजेदार Video, जानिए क्या है माजरा

काठमांडू, 02 दिसंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कई वीडियो इतने रोचक होते हैं। जिन्हें देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है। आज तक आपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को धक्का लगाते हुए लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी हवाई जहाज को लोगों को धक्का लगाकार ले जाते हुए देखा है? दरअसल इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो नेपाल के बाजुरा एयरपोर्ट का है जहां तारा एयर के विमान को दर्जनों लोग मिलकर धक्का लगाते दिखे।

पंचर हो गया था विमान का टायर

पंचर हो गया था विमान का टायर

'नेपाल न्यूज' की खबर के अनुसार, बुधवार को कोलती के बाजुरा एयरपोर्ट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां यात्री रनवे पर खड़े विमान को धक्का लगाते दिखाई दिए। दरअसल, तारा एयरलाइन्स का यह विमान बाजुरा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड तो कर गया लेकिन जैसे ही वह रनवे से टैक्सी वे की तरफ जा रहा था कि अचानक विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फट गया। जिसके चलते रनवे अवरुद्ध हो गया।

इसलिए विमान को लगाना पड़ा धक्का

इसलिए विमान को लगाना पड़ा धक्का

जब तक विमान को पार्किंग तक नहीं पहुंचाया जाता तब तक कोई भी दूसरा विमान लैंड नहीं कर सकता था। इसी बीच दूसरा एक विमान बाजुरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग का परमिशन मांग रहा था लेकिन रनवे खानी ना होने की वजह से एटीसी दूसरे विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं दे रहा था। आसमान ने उड़ रहा विमान छोटा था। उसके पास इतना फ्यूल नहीं था कि, वह आसामान में रुककर रनवे खाली करने का इंतजार कर सके।

वायरल हुआ धक्का लगाने का वीडियो

वायरल हुआ धक्का लगाने का वीडियो

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों की मदद से रनवे पर खड़े विमान को हटाने का फैसला किया। इसके बाद एयरपोर्ट के कर्मचारियों और यात्रियों ने मिलकर तारा एयर के 9N AVE विमान को रनवे से पार्किंग तक धक्का देकर पहुंचाया । जिसके बाद रनवे खाली हुआ और असमान में लैंडिग का इंतजार कर रहे विमान को लैंडिंग की परमिशन दी गई। इस दौरान इस घटना को एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ यात्रियों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

देखें मजेदार Video

सोशल मीडिया पर तारा एयर के पंचर टायर के साथ रनवे पर खड़े विमान को यात्रियों द्वारा धक्का देकर साइड करने की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। शल मीडिया पर मजाक उड़ाए जाने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया कि अज्ञानी लोग टायर फटने के बाद बनाए गए वीडियो के आधार पर तारा एयर का मजाक उड़ा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक फुट ओवरब्रिज के नीचे फंसे एयर इंडिया के विमान का फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+