2 लाख रु किलो बिकता है कछुए का चिप्स, जवानी बढ़ाने के लिए लोग पीते हैं इसका सूप
नई दिल्ली। दुनियाभर में अजीबों-गरीब चीजों का शौक खबरें बन जाती है। इन दिनों ऐसी ही एक चीज खबरों में बनी हुई है। कछुए का चिप्स इन दिनों खूब डिमांड में है। लोग मोटी कीमत चुकाकर भी इसे खरीदते हैं और इसे खाकर अपने सेक्सुअल पावर को बढ़ाते हैं। खासकर विदेशों में इस चिप्स की खूब डिमांड है। वहीं लालच में आकर दुर्लभ कछुए की खूब तस्करी भी हो रही है।

कछुए का चिप्स
दुलर्भ प्रजाति के सिंदूरी कछुओं जैसे कि निलसोनिया गैंगटिस और चित्रा इंडिका प्रजाति की मांग देश-दुनिया में है। ये कछुए भारत में चंबल नदी में पाया पाए जाते हैं। इन कछुओं के शरीर के हिस्सों से चिप्स बनाया जाता है। इस चिप्स को लोग ऐसे में खाते हैं और सूप बनाकर भी पीते हैं। चिप्स के अलावा लोग कछुए के मांस भी खाते हैं।

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए खाते हैं चिप्स
दुर्लभ कछुए से बने चिप्स और उसके सूप का इस्तेमाल लोग शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए खासकर सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए करते हैं। कछुए का चिप्स खासकर थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों खूब डिमांड में है। इस रेअर कछुए की प्रजाति के पेट की स्किन को, जिसे प्लैसट्रान कहते हैं उसे निकलकर उसका चिप्स बनाया जाता है। प्लैसट्रान को काटकर अलग करते हैं, फिर उसे सुखाते हैं और फिर उसे उबालकर सूप तैयार कर लोग इसका सेवन करते हैं।

2 लाख रुपए किलो
इस चिप्स की भारी डिमांड है। लोग इसे 2 लाख रुपए खरीदने के लिए भी होड़ में लगे होते हैं। 1 किलो के कछुए से करीब 250 ग्राम चिप्स निकलती है, जिसका इस्तेमाल सेक्सुअल पावर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। टरट्वाइज एड इंटरनेशनल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि चीन में लोग इस कछुए के स्कीन की जेली बनाने के लिए सालभर में 73 हजार से अधिक कछुओं को मार डालते हैं।
भूल जाइएगा खरगोश-कछुए की कहानी, ये VIDEO देखिए उड़ जाएंगे आपके होश












Click it and Unblock the Notifications