भूल जाइएगा खरगोश-कछुए की कहानी, ये VIDEO देखिए उड़ जाएंगे आपके होश
भूल जाइएगा खरगोश-कछुए की कहानी, ये VIDEO देखिए उड़ जाएंगे आपके होश
Turtle Viral Video: बचपन से हम खरगोश और कछुए के बची रेस वाली स्टोरी सुनते आए है। जिसमें कछुए की धीमी चाल का जिक्र है। इतना ही नहीं हमने अभी तक जितने भी कछुए देखें हैं उन्हें धीमे ही चलते देखा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक कछुए का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कछुए ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

तेजी से सरपट भागता हुआ कछुआ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने भी ये ही आश्चर्य जताते हुए लिखा है। यकीन से हम ये दावा करते हैं कि इससे पहले आपने इतनी तेजी से सरपट भागता हुआ कछुआ नहीं देखा होगा।

खरगोश- कछुए की स्टोरी को इस कछुए ने झुठलाया
कछुए के शरीर पर मोटा कचच होने के कारण इसकी स्पीड बहुत धीमी होती है। लेकिन जो हमने देखा और अब तक पढ़ा है वो इस वीडियो को देखकर बिलकुल गलत साबित होता नजर आ रहा है।

एक हट्टा कट्टा कछुआ घास पर सरपट तेजी से भागा
नीदरलैंड के Buitengebieden नाम के आईडी से शख्स ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें हरे घास के मैदान में एक हट्टा कट्टा कछुआ सरपट तेजी से भागता नजर आ रहा है।

इस कछुए ने तो हमारा सिलेबस ही चेंज कर दिया
घास पर तेजी से भागते हुए कछुआ नदी में घुसता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। अधिकांश यूजर्स को वीडियो को देखकर कछुए और खरगोश की स्टोरी याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा इस कछुए ने तो हमारा सिलेबस ही चेंज कर दिया है।
Never knew they were that fast.. pic.twitter.com/ckOMDXkOoU
— Buitengebieden (@buitengebieden) September 8, 2022
ये कछुआ तो चीता से भी तेज रफ्तार से दौड़ता है
ये वीडियो 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुके इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा ये कछुआ तो चीता से भी तेज रफ्तार से दौड़ता है। एक ने लिखा हमने बचपन से ही पढ़ा है कि कछुआ बहुत ही धीमा चलता है, मगर इसने हम सभी को गलत साबित कर दिया। वहीं एक ने लिखा आपकी बार इसे दौड़ाओं देखना कहानी ही पलट जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications