मां बना... पत्नी भी बना... सालों तक शख्स को अंधेरे में रखा, रोंगटे खड़े कर देगी औरत बने जासूस की कहानी
Chinese spy story: इन दिनों पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए क्योंकि अब सीमा का नाम पाकिस्तानी स्पाई से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सीमा की बात हो रही है तो चलिये आपको बताते हैं कहानी एक ऐसे जासूस की, जो 18 सालों तक लोगों को ही नहीं बल्कि अपने खुद के परिवार को चकमा देता रहा।
एसटीएफ की टीम जबसे सीमा हैदर को पूछताछ के लिए लेकर गई है, बाहर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई सीमा को मासूम बता रहा है तो कोई जासूस। इस बीच एक ऐसे जासूस की चर्चा का बाजार गर्म हो गया है, जिसने हैरअंगेज तरीके से अपने ही परिवार को अंधेरे में रखा।

हम बात कर रहे हैं एक ऐसे जासूस की, जिसने 18 साल एक महिला बनकर बिताए। उसने शादी भी की और उसका एक बच्चा भी था। हैरानी की बात है कि ये जासूस एक मर्द था, जो औरत के भेष में रह रहा था। उसकी जिंदगी अच्छी खासी चल रही थी। मगर फिर एक दिन उसका सच सबके सामने आया, तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
जासूसी दुनिया की ये कहानी सबसे दिलचस्प किस्सों में से एक है। चीन का ये जासूस अभी तक भी सुर्खियों में रहता है। कहानी है साल 1964 की, जब फ्रांस निवासी बर्नार्डा बरसीकॉट की पोस्टिंग चीन के बीजिंग में मौजूद फ्रांसीसी दूतावास मे हुई। वो हर आम इंसान की तरह अपना काम खत्म करके घर लौट आता था। चीनी लोगों से खास दूरी बनाकर रखता था।
बर्नार्ड की शादी नहीं हुई थी। वो एक सरकारी घर में अकेला रहता था। तभी एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बर्नार्ड भी शामिल हुआ। इस पार्टी में उसकी मुलाकात एक चीनी युवक से हुई और दोनों अच्छी तरह घुल मिल गए।
कुछ समय बाद चीनी युवक ने बताया कि दरअसल वो एक लड़की है और लड़के की तरह रह रहा था। उसके घरवालों ने समाज के डर से उसे लड़की बनाकर रखा था। ये सुनकर बर्नार्ड भावुक हो गया और उसके दिल में चीनी युवक को लेकर प्यार उमड़ पड़ा। क्योंकि वो एक लड़की था, इसलिए बर्नार्ड उससे प्यार करने लगा।
दोनों ने फैसला लिया कि ये बात वो किसी को नहीं पता लगने देंगे। इसके बाद बर्नार्ड का चीन में कार्यकाल पूरा हो गया तो उसकी अगली पोस्टिंग मंगोलिया में थी। इस बीच चीनी शख्स (अब बर्नार्ड की पत्नी) ने उसे बताया कि वो गर्भवती है और उसका तीसरा महीना चल रहा है। डिलीवरी के समय वो चीन भी आया। इस बीच पत्नी ने उससे कहा कि बेटे के बारे में चीनी सरकार को पता चला तो मुसीबत हो सकती है। उसने बच्चे की सिर्फ फोटो दिखाई।
बर्नार्ड ने चीन में रहने की इजाजत मंत्रालय से मांगी तो उसे जगह खाली होने पर चीन के लिए भेज दिया गया। अब बर्नार्ड यहां आ गया। बेटे से मिलवाने की जब भी बात आती थी तो बर्नार्ड को बहाना बता दिया जाता था। चीनी शख्स ने कहा कि उसे नौकरानी के साथ दूर भेजा गया है। कुछ दिनों बाद चीनी शख्स ने बर्नार्ड से दूरी बना ली। उसने कहा कि अब कोई और तुमको चीनी सिखाएगा।
दूसरा शख्स किंग था और बर्नार्ड इसे पहले से जानता भी था। दोनों में अच्छी दोस्ती हुई तो बर्नार्ड ने उससे मदद मांगी। बदले में किंग ने उससे कुछ खुफिया जानकारी मांगी तो अपने देश से दगा करके उसने जानकारी देना शुरू कर दिया। इसके बाद बर्नार्ड को चीन से निकालकर किसी और देश भेज दिया गया।
फिर बर्नार्ड फ्रांस गया और एक गे शख्स से उसकी नजदीकियां बढीं। बर्नार्ड ने चीनी शख्स (पत्नी) के करीब आने की कोशिश करना नहीं छोड़ा। यहां उसने गे शख्स से मदद मांगी और फिर कुछ दिन बाद किंग ने खुशखबरी दी कि उसकी पत्नी और बेटा पेरिस में होने वाले इवेंट में आ सकते हैं। इसके बाद गे शख्स ने उसकी पत्नी और बेटे को रिसीव किया। बर्नार्ड को ऐसा लगा मानो उसके सपने पूरे हो गए हों।
शी यहां लड़की के रूप में ही आया था। लेकिन एक दिन घर पे पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पता लगा कि शी कोई औरत नहीं बल्कि एक मर्द है। वो एक चीनी जासूस है। उसने और किंग ने मिलकर बर्नार्ड को मोहरा बनाया था। दोनों ने बर्नार्ड से कम से कम 500 खुफिया दस्तावेज चीनी सरकार तक पहुंचाए थे। इस दिलचस्प स्टोरी पर साल 1993 में 'एम बटरफ्लाई' नामक फिल्म भी बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications