दो लड़कों ने दिया विज्ञापन- 'गर्लफ्रेंड बन जाओ, हर महीने देंगे 2 लाख सैलरी', बस पूरी करनी होंगी ये शर्तें

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा, जिसको दो लड़कों ने दिया है। इस विज्ञापन में जॉब या बिजनेस की बात नहीं है, बल्कि इसके जरिए दो लड़कों के लिए गर्लफ्रेंड खोजी जा रही। विज्ञापन पोस्ट होते ही पूरी दुनिया में छा गया। साथ ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई, जिस वजह से अच्छी कमाई करने वाले लड़कों को विज्ञापन देना पड़ा। (तस्वारें-सांकेतिक)

महिला ने पोस्ट किया विज्ञापन

महिला ने पोस्ट किया विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विज्ञापन को दो लड़कों की एक महिला दोस्त ने ही पोस्ट किया था। ये महिला थाईलैंड में रहती है। उसने विज्ञापन में लिखा कि दो चीनी लड़कों को एक गर्लफ्रेंड चाहिए। इसके बदले में उन्हें हर महीने 2.16 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी। अगर उन्होंने सभी शर्तों को पूरा कर लिया तो इस राशि के अलावा उनको अलग से भी भुगतान किया जाएगा।

ये हैं जरूरी शर्तें

ये हैं जरूरी शर्तें

अब बात करें शर्तों की दोनों लड़कों को सिर्फ थाई गर्लफ्रेंड चाहिए। इसके अलावा लड़कियों की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच तय की गई है। सबसे खास बात लड़कियां गुड लुकिंग होनी चाहिए और उन्हें ड्रग्स की लत ना हो। लड़कियों के लिए चीनी भाषा बोलना और समझना भी जरूरी है। इन शर्तों को पूरा करने के बाद वो दोनों लड़कों की गर्लफ्रेंड बन सकती हैं।

बहुत सी लड़कियों ने दिखाया इंट्रेस्ट

बहुत सी लड़कियों ने दिखाया इंट्रेस्ट

फेसबुक यूजर ओके माई माई (Ok Mai Mai) ने इस विज्ञापन को पोस्ट किया है। जैसे ही उन्होंने 2.16 लाख रुपये की सैलरी का जिक्र किया, उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। बहुत सी थाई लड़कियों ने इंट्रेस्ट दिखाया। कुछ लोगों ने इसमें फ्रॉड की आशंका जताई थी, जिस पर माई ने लिखा कि उनके दोनों दोस्त बहुत ही साफ-सुथरे हैं। उनकी कमाई काफी अच्छी है, जिस वजह से वो ये ऑफर दे रहे हैं।

तलाश हुई पूरी?

तलाश हुई पूरी?

वैसे तो विज्ञापन में ये नहीं बताया गया कि दोनों लड़के क्यों गर्लफ्रेंड को इतनी सैलरी देने को तैयार थे। अब ये विज्ञापन हटा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को उनकी मनचाही गर्लफ्रेंड मिल गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+