पड़ोसी का बदला! गुस्साए शख्स ने बगल में रह रहे परिवार की 1100 मुर्गियों को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई सजा
Chinese man scared chicken to death: चीन में पड़ोसी से बदला लेने के लिए शख्स ने उसकी 1100 मुर्गियां मार डालीं। अब कोर्ट ने शख्स को जेल की सजा सुनाई है।

Man killed neighbor Chicken: चीन में अदालत ने एक शख्स को जेल की सजा सुना दी, क्योंकि उसने अपने पड़ोसी की 1100 मुर्गियों को मौत के घाट उतार दिया।
2022 से चल रही थी लड़ाई
न्यू यॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, शख्स ने अपने पड़ोसी से बदला लेने के लिए ऐसी हरकत की। खबर के मुताबिक, गू और झोंग के बीच पिछले साल 2022 अप्रैल से विवाद चल रहा था।
चिकन फार्म में घुसा शख्स और फिर...
दरअसल, झोंग नाम के शख्स ने बिना अनुमति के गू के पेड़ों को काट दिया। चाइना डेली के अनुसार, गू अपने पड़ोसी झोंग के चिकन फार्म में घुसा और फिर मुर्गियों को डराने के लिए फ्लैशलाइट का इस्तेमाल किया। टॉर्च की रोशनी से मुर्गियां काफी डर गईं और इधर से उधर भागने लगीं। परिणाम ये हुआ कि भगदड़ मचने के बाद दूसरे के तले कुचलने की वजह से उनकी जान चली गई।
बदला लेने की फिराक में था
उस दिन 460 मुर्गियां मर गई और गू को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने गू को झोंग को 3,000 युआन यानी 35,734 रुपये भुगतान करने का आदेश दिया। अब ये जुर्माना भरने के बाद गू की झोंग के प्रति नाराजगी और भी ज्यादा बढ़ गई। वो बदला लेने की फिराक में था। इसलिए दूसरी बार भी वो फार्म में गया और उसने 640 मुर्गियों को मार डाला।
कोर्ट ने सुनाई ये सजा
चीनी अधिकारियों का अनुमान है कि अब तक मारी गई 1100 मुर्गियों की कीमत लगभग 13,840 युआन यानी 1.64 लाख रुपये थी। मामले के सामने आने के बाद हुनान प्रांत के हेंगयांग काउंटी अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि गू ने जानबूझकर झोंग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। अदालत ने गू को छह महीने की जेल की सजा सुनाई। अदालत ने इस मामले में सिर्फ 6 महीने की सजा इसलिए सुनाई क्योंकि गू ने अपने गुनाहों को कुबूल कर लिया था और उन्हें इस सब का पश्चाताप है।












Click it and Unblock the Notifications