क्रिसमस पर बेटे ने मृत पिता को लिखी ऐसी चिठ्ठी जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप..
क्रिसमस पर बेटे ने अपने मृत पिता को लिखी एक चिट्ठी, जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप। बच्चे की खोज के लिए ऑनलाइन कैपेंन शुरू।
न्यूयार्क। क्रिसमस पर हर बच्चा अप ने मां-बाप के सामने अपनी डिमांड रखता है। अपनों के साथ वो खास त्यौहार को मनाना चाहता है, लेकिन अमेरिका में एक बच्चे की ख्वाहिश जानकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। बच्चे ने क्रिसमस पर अपने मर चुके पिता को एक चिट्ठी लिखी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बेटी की शादी में खर्च करने के बजाए बेघरों के लिए बनवाए 90 घर

इस अज्ञात बच्चे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए लोग उसे तलाश रहे हैं। इंटरनेट पर इसके लिए कैंपेन चलाई जा रही है, ताकि उस बच्चे को खोजा जा सके, जिसकी इमोशनल चिट्ठी नीले बैलून से साथ मैककॉल नाम के फोटोग्राफर को को एक प्राइवेट फॉर्म में मिली।डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक मैककॉल जब टहल रहे थे तो उन्हें ये चिट्ठी बैलून के साथ मिली।
महिला को कपड़े बदलते देख रहा था मैनेजर, शिकायत करने पर होटल ने दिया मुफ्त ठहरने का ऑफर
इस चिट्ठी में बच्चे ने लिखा है कि वो अपने मर चुके पिता को बहुत मिस कर रहा है। वो जानता है कि वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो उन्हें बहुत मिस कर रहा है। वो चाहता है कि उसके पिता इस क्रिसमस पर अपने हाथों से लिखी चिट्ठी उसके तकिए के नीचे छोड़ जाए।
यहां शादी से पहले होता है हर लड़की का रेप, मां-बाप भी देते हैं साथ
बच्चा लिखता है कि डैड मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं और आपको ये बताना चाहता हूं कि मैं अभी पालन केंद्र में हूं, क्योंकि मां अभी बीमार है और सोमवार से मेरे कान भी बंद है, लेकिन कल हम यहां से जा रहे है। मैं आपको और स्कूल को बहुत मिस करता हूं। मैं जानता हूं कि आप स्वर्ग में है, लेकिन क्या आप वहां सुरक्षित हैं? मैं यहां से जाऊं इससे पहले मैं चाहता हूं कि आप मेरे लिए एक नोट लिखकर मेरे तकिए के नीचे रखें। बच्चे ने इस क्रिसमस के लिए लिस्ट भी अपने पिता को चिट्ठी में लिखकर भेजी है।
गोद में था बच्चा, इसलिए महिला को छोड़नी पड़ी ट्रेन में सीट, वीडियो वायरल
1 दिसंबर को ये खत मैककॉल को मिली, जिसके बाद से वो बेचैन है। वो चाहते है कि किसी भी तरह से वो उस बच्चे तक पहुंच सके और उसकी ख्वाहिश को पूरा कर सके। इसलिए उन्होंने इस खत की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी है, ताकि कोई उनकी मदद कर सके।












Click it and Unblock the Notifications