Shocking Video: सिर पर मंडारा रही मौत को चकमा देकर निकला मुर्गा, लपकते रह गया मगरमच्छों का झुंड
कई दफा इंसान हो या फिर जानवर अपने चारों और खतरे को देखकर कांप जाता है और बेबस हो जाता है, लेकिन असल में बाजीगर वो ही है, जो उस मौत को चकमा देकर वहां से सुरक्षित निकल आए। अब ऐसे ही एक मुर्गे की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखी जा रही है, जो मगरमच्छ का झुंड से मौत को मात देकर सुरक्षित निकला है।
पानी के 'शैतान' बोले जाने वाला मगरमच्छ के चंगुल से बचना आसान नहीं है। मगर एक बार अपने शिकार को दबोचने की सोच ले तो उसे फिर निवाला बनाकर ही छोड़ता है, लेकिन एक मुर्गे ने एक नहीं बल्कि कई मगरमच्छों को चकमा दिया है।

मुर्गा निकला बाजागीर!
सोशल मीडिया पर मगरमच्छों के शिकार का एक वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहे है, जिसमें मगरमच्छों के झुंड में फंसा एक मुर्गा खुद को बचाने के लिए छलांगे मारता दिखाई दे रहा है। एक बार तो ऐसा लगता है कि आज इसका बच पाना मुश्किल है, लेकिन जिस पर तरह से वो खुद को बचाता है, उसे देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा।
मौत के मुंह से खुद का बचाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गा एक या दो नहीं, बल्कि मगरमच्छों के झुंड के बीच फंसा हुआ है। इस दौरान कुछ मगरमच्छ पानी के अंदर, तो कुछ पानी के बाहर जमीन पर हैं। इतने में एक मगरमच्छ उसे पकड़ने के लिए लपकता है, और खूंखार शैतानों के बीच फंसा मुर्गा फड़फड़ाते हुए छलांगे रहा है।
आप देख सकते हैं कि कैसे मुर्गे को अपना निवाला बनाने के लिए सभी मगरमच्छ उसकी तरफ बढ़ते हैं, लेकिन मगर के जबड़ा से अपनी जान बचाता हुअ मगरमच्छ सभी को चकमा देकर दीवार के पास पहुंच जाता है।
50 लाख लोगों ने देखा वीडियो
सिर्फ 10 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर यूजर @BillyM2k ने पोस्ट किया है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है। 10 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं, जबकि 67 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
वीडियो देखकर लोग लोग भी अपने ही अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया जिस दिन यमराज छुट्टी पर हो तो यही होता है। ऐसे ही दूसरे यूजर ने लिखा इसे ही कहते हैं जिंदगी।












Click it and Unblock the Notifications