ड्रोन से उड़कर आशीर्वाद देते दिखे बजरंग बली, शख्स का टैलेंट देख लोग बोले- वाह!
Lord Hanuman drone: ड्रोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया में तेजी से हावी हो रहे हैं, ये तकनीक कभी-कभी इंटरनेट को हैरान कर देती है। एक और घटना में, लोगों ने ड्रोन का इस्तेमाल करके कुछ ऐसा बनाया, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे और शख्स की तारीफ करते नहीं थकेंगे। दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे क्लि में भगवान हनुमान की मूर्ति को ड्रोन से कनेक्ट किया गया है, जो हवा में उड़ता दिख रहा है।
दशहरा पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो को विनाल गुप्ता नाम के फोटोग्राफर ने शेयर किया था, जिसने इसे छत्तीसगढ़ के शहर अंबिकापुर में शूट किया था। माना जा रहा है कि यह वीडियो दशहरा उत्सव के दौरान लिया गया है। वीडियो में आगे उड़ते हुए हनुमान जी को भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स खुश हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट्स किए। एक ने कहा कि साइंस का थैंक्स, जो हम अभी भी कुछ भी कर सकते हैं। हम हनुमान भी उड़ा सकते हैं। एक तीसरे यूजर ने कहा कि आज के वक्त में भी ड्रोन से हनुमान को उड़ा सकते हैं। हनुमान जी का 21वीं सदी का संस्करण। कई लोग कमेंट सेक्शन में जय हनुमान के नारे भी लगा रहे थे।
यहां देखें ड्रोन का वायरल वीडियो...
द्वारका में पीएम ने की शिरकत
बताते चलें कि इस बीच देशभर में लोगों ने धूमधाम से दशहरा मनाया। हर शहर में अलग-अलग रावण के पुतले भी जलाए और जय श्री राम के नारे भी लगाए। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया गया है। दिल्ली के द्वारका के डीडीए ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications