घर में अकेली बच्ची को दिखा 'भूत', फिर क्या हुआ देखिए VIDEO
वीडियो में आप देखेंगे कि बच्ची अपनी गुड़िया के साथ खेल रही है उसी के बिल्कुल बगल में कुर्सी के पास एक और बड़े आकार की गुड़िया रखी हुई है। ये गुड़िया अपना सिर हिला रही है। फिर क्या हुआ देखिए आगे...
नई दिल्ली। भले ही आप 'भूत' जैसी बातों पर विश्वास करते हों या नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप कहीं न कहीं इस विषय पर सोचने को मजबूर जरूर हो जाएंगे। संभावना ये भी है कि इस वीडियो देखते समय आपको थोड़ा डर भी लगे। सीसीटीवी में कैद ये वीडियो एक घर का है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपनी गुड़िया के साथ खेलती हुई नजर आती है। शुरू में आपको इस वीडियो में कोई खास बात नजर नहीं आएगी लेकिन जैसे-जैसे आप इस वीडियो को आगे देखेंगे तो आपको इसमें बेहद असाधारण बात नजर आएगी।

वीडियो में आप देखेंगे कि जहां बच्ची अपनी गुड़िया के साथ खेल रही है उसी के बिल्कुल बगल में कुर्सी के पास एक और बड़े आकार की गुड़िया रखी हुई है। आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये गुड़िया अपनी सिर हिला रही है। इसके बाल हिलते नजर आएंगे। ये पूरा घटनाक्रम ठीक उसी समय चल रहा है जब नन्हीं बच्ची बगल में बैठी हुई दूसरी गुड़िया से खेल रही है। उसका ध्यान उस बड़ी गुड़िया पर नहीं जाता है, लेकिन जो भी इस वीडियो को देखेगा उसे साफ नजर आएगा कि गुड़िया कैसे सिर हिला रही है।
ये तो वीडियो के एक सीन में नजर आता है अब वीडियो का दूसरा सीन देखिए। वही बच्ची अकेले ही टेबल पर खड़े होकर पेंटिंग कर रही है। पहले तो सबकुछ सामान्य रहता है। बच्ची आराम से पेंटिंग में जुटी रहती है, इसी बीच अचानक ही तेज हवा का झोंका आता है और टेबल पर बच्ची से थोड़ी दूरी पर रखे पेपर उड़ने लगते हैं। अचानक हुई इस घटना से बच्ची जरूर कुछ डर जाती है और वहां से भाग जाती है। हालांकि थोड़ी देर बाद बच्ची वापस आती है लेकिन तब तक यहां के हालात बदल चुके होते हैं। हवा का झोंका और तेज हो चुका होता है, जिसकी वजह से टेबल पर रखे पेपर्स उड़ जाते हैं। इतना ही नहीं एक-एक करके टेबल रखे दूसरे सामान भी नीचे गिरने लगते हैं। धीरे-धीरे कमरे में ऐसा लगता है जैसा भूचाल सा आ गया है, टेबल तक अपनी जगह से खिसकने लगती है। इस पूरे घटनाक्रम में बच्ची अकेली ही वीडियो में नजर आती है। फिलहाल ये सीसीटीवी वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये चौंकाने वाला वीडियो...
-
'जिंदा बचना किसी जादू से कम नहीं...' UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने अस्पताल से की भावुक पोस्ट जानिए क्या कहा -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना












Click it and Unblock the Notifications