नेवले की तरह बिल्ली ने सांप पर मारा झपटा और कर दिया काम तमाम, देखें, चौंकाने वाला Viral Video

नेवले की तरह बिल्ली ने सांप पर मारा झपटा और कर दिया काम तमाम, देखें, चौंकाने वाला Viral Video

नई दिल्ली, 16 जून: सोशल मीडिया पर आये दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, कब कौन सा वीडियो छा जाए, ये कोई नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक बिल्ली और सांप के झगड़े का वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो नेवला सांप का सबसे बड़ा दुश्मन होता है लेकिन इस वीडियो में बिल्ली ने सांप का जैसे शिकार किया है, वो देख लोग हैरान हैं।

काली बिल्ली ने किया सांप का शिकार

काली बिल्ली ने किया सांप का शिकार

वायरल वीडियो में एक काली बिल्ली को सांप पर नेवले की तरह झपटा मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में एक काली बिल्ली सड़क पर रेंग रहे सांप पर पीछे से झपटा मारती है। जैसे ही बिल्ली सांप को अपने मुंह में रखती है, सांप छूटकर नीचे सड़क पर गिर जाता है। बिल्ली फिर उसपर झपटा मारते हुए उसको दबोच लेती है और वहां से निकल जाती है। बिल्ली चंद सेकंड में सांप को वहां से लेकर निकल जाती है।

वीडियो पर हजारों व्यूज

वीडियो पर हजारों व्यूज

वीडियो को इंस्टाग्राम पेज meowcat_happypet ने शेयर किया है। इस वीडियो को 1 जून को शेयर किया गया था लेकिन इसको देखते ही देखते कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को 32 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो को शेयर कर meowcat_happypet ने लिखा है, ''मुझ से दूर रहो...।'' बता दें कि इस पेज पर सिर्फ बिल्ली की तस्वीरें और वीडियो ही पोस्ट की गई हैं।

'ये तो सांप को खिलौना समझ रही है...'

'ये तो सांप को खिलौना समझ रही है...'

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, जिस तरह बिल्ली ने सांप का शिकार किया है, ऐसा लगता है ये सांप को खिलौना समझ रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बिल्ली तो बहुत निडर और हिम्मत वाली निकली। एक यूजर ने इस बात की भी चिंता जताई है कि अगर सांप ने बिल्ली को काट लिया होता तो क्या होता? ...इसपर कई यूजर ने रिप्लाई किया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, वीडियो देखकर लगता है कि सांप जहरीला नहीं है।

गैर-जहरीले सांप बिल्लियों को देख भागते हैं...

गैर-जहरीले सांप बिल्लियों को देख भागते हैं...

बता दें कि सांप बिल्लियों को भी मार सकते हैं लेकिन आमतौर पर अगर वे छोटे और गैर-जहरीले सांप होते हैं, तो वे बिल्लियों का आसानी से शिकार बन जाते हैं। कहा जाता है कि बिल्लियां सांप को एक खिलौने की तरह समझती हैं। हालांकि ये वीडियो कहां की है, इस बारे में वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर ने जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+