Cartoon Network हैक, तीन दिन तक चलते रहे अश्लील वीडियो, पेरेंट्स भड़के

नई दिल्ली। बच्चों के टीवी चैनल कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट को कई देशों में हैक कर लिया गया। वेबसाइट को हैक कर जिस तरह के वीडियो यहां पेश किए गए उनके बारे में जानकर इसे देखने वाले बच्चों के माता पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस वेबसाइट को पूरे 16 देशों में हैक किया गया। ये काम ब्राजील के रहने वाले दो हैकर्स का बताया जा रहा है। अजीब बात ये है कि इसे पूरे तीन दिन तक हैक रखा गया।

3 दिन तक वेबसाइट पर चलते रहे एडल्ट वीडियो

3 दिन तक वेबसाइट पर चलते रहे एडल्ट वीडियो

इस वेबसाइट पर पूरे तीन दिनों तक एडल्ट कंटेंट डाला जाता रहा और चलता रहा। ऐसे करने वाले हैकर्स ने कार्टून नेटवर्क के वीडियो के बदले अश्लील अरेबिक मीम्स, ब्राजीलियन हिप-हॉप सॉन्ग यहां तक की ब्राजीलियन मेल स्ट्रिपर्स वीडियो को भी वेबसाइट पर दिखाया। वेबसाइट पर दिखाई गई हर चीज छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक थी ऐसे में बच्चों के माता पिता का गुस्सा जायज है।

हैकर्स का दावा- कार्टून नेटवर्क की सब वेबसाइट्स का एक्सेस है

हैकर्स का दावा- कार्टून नेटवर्क की सब वेबसाइट्स का एक्सेस है

इस सब के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कार्टून नेटवर्क की ओर से कोई बयान आएगा या किसी तरह की सफाई दी जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हालांकि वेबसाइट का नया वर्जन अपलोड किया गया है। हैकर्स ने घटना को अंजाम देने के बाद ट्वीट के जरिए दावा किया था कि उनके पास कार्टून नेटवर्क की सभी वेबसाइट्स का एक्सेस है लेकन उन्होंने - कार्टून नेटवर्क यूके और कार्टून नेटवर्क रूस के अलावा किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की है।

 इन देशों में पूरे 3 दिन हैक रही वेबसाइट

इन देशों में पूरे 3 दिन हैक रही वेबसाइट

हैकर्स ने इसे कुल 16 देशों में हैक किया था जिसमें नीदरलैंड्स, नॉरवे, पोलैंड, रोमानिया, रूस, डेनमार्क, जर्मनी, हंगरी, इटली, मैक्सिको, अफ्रीका, अरब, ब्राजील, चेक रिपब्लिक और तुर्की शामिल हैं। घटना का खुलासा 25 अप्रैल को हुआ था जिसके बाद कार्टून नेटवर्क ने वेबसाइड को बंद किया और नया वर्जन अपलोड किया।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+