...जब कनाडा के मेयर ने पगड़ी पहनकर किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें Video

देखिए कनाडा के मेयर ने जब लाल रंग की पगड़ी पहनकर पंजाबी बीट पर जमकर किया भांगड़ा डांस। वीडियो देखकर झूम उठेंगे आप।

नई दिल्ली। भांगड़ा केवल पंजाब तक ही सीमित नहीं रह गया, बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी इसे लोग खूब पसंद करते हैं। आम हो या खास सब भांगड़ा को पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कनाडा में, जहां के मेयर पर पंजाबी रंग चढ़ गया। पंजाब के मेयर डैन कर्टिस ने पगड़ा पहनकर ऐसा भांगड़ा किया कि सब देखते रह गए।

 Canadian Mayor Wears Turban, Does The Bhangra In Video Gone Viral

कनाडा के व्हाइट हार्स के मेयर डैन कर्टिस लाल रंग की पगड़ी पहनकर खूब भांगड़ा करते हैं। करीब 1.30 मिनट की इस वीडियो में कर्टिस को एक पंजाबी लड़का पहले पगड़ी पहनाता है, फिर वो लड़के के साथ पंजाबी बीट पर खूब भागड़ा करते नजर आते हैं। इस वीडियो को 6 जनवरी को अपलोड किया गया है। फेसबुक पर इसे अपलोड करने के बाद अब तक 19000 लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है, जबकि 23000 लोगों ने इसे शेयर किया है।

हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं , जब कनाडा के किसी नेता ने भांगड़ा किया हो। इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी खूब जमकर भांगड़ा डांस किया था। उनका ये वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। उन्‍होंने देशी कुर्ता पायजामा में इंडिया-कनाडा एसोसिएशन ऑफ मांट्रियल इवेंट में बॉलीवुड गाने पर भांगड़ा किया। आपको बता दें कि कनाडा में लोग भांगड़ा खूब पसंद करते हैं। इसी का नतीजा है कि कनाडा के क्वांटलेन पॉलिटेक्नीक यूनिवर्सिटी ने पोस्ट भांगड़ा कोर्स शुरू किया है। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+