Camel on Hill: ऊंट चढ़ा पहाड़ पर, फिर उतरा नहीं.... सीधे गिरा नीचे, देखें रियल VIDEO

नई दिल्ली, 7 जुलाई: अपने मशहूर कहावत 'ऊंट आया पहाड़ के नीचे ' तो सुनी ही होगी, लेकिन आज हम इस कहावत की हकीकत बयां करता हुआ एक मजेदार वीडियों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऊंट एक पहाड़ी से उतरने की कोशिश करता हुए दिख रहा है, लेकिन वह उतर नहीं पाता है और सीधा पहाड़ी से नीचे आ गिरता है। इसी घटना को लोग ये कहकर शेयर कर रहे हैं कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ

वायरल हो रहे इस वीडियो में हाईवे किनारे मौजूद पहाड़ी से एक ऊंट नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है। लंबे पैरों के कारण ऊंट को नीचे उतरने में दिक्कत होती है। उतरने की कोशिश में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और ऊंट का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से नीचे सड़क पर आकर गिरता है। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आती और वह खड़ा होता फिर चलने लगता है।

पहाड़ से नीचे उतर रहा था ऊंट, अचानक पैर फिसला

पहाड़ से नीचे उतर रहा था ऊंट, अचानक पैर फिसला

यह वीडियो 13 सेकंड का है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एल पी पंत ने शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ऊंट और पहाड़। कुछ ही घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।

लोग वीडियो शेयर कर ले रहे हैं मजे

लोग वीडियो शेयर कर ले रहे हैं मजे

वीडियों को लेकर अभी तक ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि, ये वीडियो भारत का है या फिर किसी अन्य देश का है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को राजस्थान का बता रहे हैं, लेकिन वन इंडिया इसके राजस्थान के होने की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हुए इस वीडियो पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

लोगों ने ऊंट के सहारे उद्धव ठाकरे को किया ट्रोल

लोगों ने ऊंट के सहारे उद्धव ठाकरे को किया ट्रोल

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे से जोड़कर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को भी ट्रोल करने लगे। एक यूजर्स @liberalrakesh ने लिखा कि, ये कहानी कुछ महाराष्ट्र में जो हुआ उस से मिलती जुलती लग रही है। ऊ से ऊंठ और ऊ...... से, स मझ गए ना। ऊँठ आया पहाड़ के नीचे।

लोगों को हो रही है ऊंट की हेल्थ की चिंता

कुछ यूजर्स को पहाड़ से गिर ऊंट की सेहत की भी चिंता हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा कि, बच तो गया है पर अंदरूनी चोट बहुत लगी होगी जिससे न जाने कब तक पीड़ा सहनी पड़ेगी। एक यूजर्स ने लिखा कि, अच्छा...तो ऐसे ऊंट पहाड़ के नीचे आया....बचपन के कहावत सुनी थी आज कहावत को चरितार्थ होते भी देख लिया...!!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+