पिता का रूम साफ कर रही थी बेटी, तभी कंप्यूटर पर दिखी खुद की आपत्तिजनक तस्वीरें, फिर...
कैलिफोर्निया की रहने वाली 39 साल की एक इंटीरियर डिजाइनर जेड जैंक्स पर अपने सौते पिता की हत्या का आरोप है। जिसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

समाज में पिता और बेटी का रिश्ता बेहद ही प्यारा और पवित्र माना जाता है। जहां लड़की अपने पिता को अपनी लाइफ का ना सिर्फ हीरो मानती है बल्कि अपनी जीवनसाथी में भी उन्हें खोजती है। लेकिन कई बार इस रिश्ते को कलंकित करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। अमेरिका में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां पर एक सौतेले पिता ने बेटी के साथ ऐसा घिनौना काम किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। बेटी को अपने पिता कंप्यूटर पर खुद की न्यूड तस्वीरें मिली थीं।

जेड पर पिता की हत्या का आरोप
थॉमस मेरिमैन का शव जनवरी 2021 को सैन डियागो कैलिफ़ोर्निया में कचरे के ढेर के नीचे मिला था। जिस वक्त उनकी मौत हुई थी उस समय वह अपने बेटी के घर के पास एक मकान में रहते थे। अब अभियोजन पक्ष ने दावा किया है कि, जेड जैंक्स(39) ने कथित तौर पर अपने 64 वर्षीय सौतेले पिता थॉमस मेरिमैन का नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया फिर गला घोंट कर हत्या कर दी।

पिता के कंप्यूटर से मिली थी जेड को अपनी न्यूड तस्वीरें
जेड जैंक्स एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। वे एक कंपनी की मालिक हैं और एक गैर-लाभकारी बटरफ्लाई फार्म की सह-संस्थापक भी हैं। अभियोजन पक्ष की ओर लगाए गए आरोपों को जेड नकारती रही हैं। अभियोजन पक्ष का दावा है कि, जेड ने अपने सौतेले पिता को मारने और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई थी। पूछताछ में जेड ने बताया कि, उन्हें अपने सौतेले पिता के कंप्यूटर उनकी न्यूड तस्वीरें मिली थी। जब वे कमरे की सफाई कर रही थी।

कंप्यूटर में करीब 100 न्यूड तस्वीरें मिली
जेड का दावा है कि, उनके पिता का कंप्यूटर स्लीप मोड पर था, सफाई के दौरान उसका माउस हिल गया। जिससे कंप्यूटर की स्क्रीन पर लगी उनकी न्यूड तस्वीर दिख गई। इसके बाद हमें उनके कंप्यूटर में करीब 100 मेरी न्यूड तस्वीरें मिली। इन तस्वीरों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि तस्वीरें एक दशक से अधिक समय पहले की हैं। जिन्हें जेन्स और उसके प्रेमी द्वारा सहमति से ली गई थीं। यह स्पष्ट नहीं है कि वे मेरिमैन के कब्जे में कैसे आए।

बीमार पिता के अपार्टमेंट में सफाई के दौरान मिली थीं तस्वीरें
अधिकारियों के मुताबिक, जैन्स को तस्वीरें तब मिलीं जब वह अपने सौतेले पिता के अपार्टमेंट की सफाई कर रही थी, जो अस्पताल में भर्ती थे। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि है जेड ने पिता को बेहोश करने वाली दवाई देने की बाद एक शख्स से मैसेज में की थी। जबकि जेड के वकील का कहना है कि, थॉमस ने कोई पेय पदार्थ पीया था, जिसमें गोलियों का कॉकटेल था। जिससे उनकी मौत हुई है। वह पहले से ही बीमार चल रहे थे।

बेल के लिए करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए
द सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (16 दिसंबर) को विस्टा सुपीरियर कोर्ट में जैंक्स ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने गवाही देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपने सौतेले पिता से उनके कंप्यूटर पर उनकी 'सैकड़ों' नग्न तस्वीरों के बारे में बात नहीं की थी। जेड ने कहा कि, मुझे थॉमस से अपनी तस्वीरों के बारे में बात करने का मौका ही नहीं मिला। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जेड बेल पर बाहर हैं। बेल के लिए उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications