Sale!!! मगरमच्छ, गिरगिट, छिपकली पर 49% की भारी छूट!
नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन, ई-बे और स्नैपडील जैसी तमाम ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर आपको आये दिन सेल का बोर्ड लगा मिलता है, लेकिन जरा सोचिये अगर किसी साइट पर यह लिखा हो, "Sale!!! मगरमच्छ, गिरगिट, छिपकली पर 49% की भारी छूट!" तब आपका रिएक्शन कैसा होगा। जी हां ऐसा वक्त भी आ सकता है, क्योंकि इंटरनेट के बाजार में मगरमच्छ, छिपकली, गिरगिट, कॉकरोच, मेंढक आदि बिकने शुरू हो गये हैं।
हम बात करने जा रहे हैं वेबसाइट http://www.backwaterreptiles.com/ की जो कीड़े-मकौड़ों, सांप-बिच्छु, गिरगिट-छिपकली, आदि का ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है। इस वेबसाइट की खासियत यह है कि ये सभी तरह के जीवों को सिर्फ 1 दिन में आपके दरवाजें तक पहुंचाने का दावा करता है।
वहीं साइट का सबसे बड़ा दावा यह है कि आपतक पहुंचने वाले जीव जिंदा पहुंचेंगे। कंपनी इस बात की गारंटी भी देती है कि सात दिनों तक जीव हर हाल में जिंदा रहेंगे और इसकी मुख्य वजह है कंपनी की विशेष पैकिंग।

मगरमच्छ मिलेगा 149.99 डॉलर में
कई प्रजाति के मगरमच्छ आपको आसानी से इस साइट पर मिल सकते हैं जिन्हें आप आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

मेढ़क की कई प्रजातियां भी हैं उपलब्ध
ट्री फ्रॉग, प्वाइजन डॉट फ्रॉग सहित कई मेढ़कों की प्रजाति भी कम दाम पर उपलब्ध हैं।

बड़े सर वाली छिपकली भी है बिकाउ
इस साइट पर आपको कई तरह की छिपकलियों को प्रजाति कम दामों पर उपलब्ध है।

कई प्रकार के पोषक जीव खरीदिए
तिलचट्टों सहित कई प्रकार के पोषक जीव को भी इस साइट से खरीदा जा सकता है।

बिच्छू मंगाइये वो भी एक दिन में
तन्जानियन बिच्छू, एंपरर बिच्छू सहित बिच्छुओं की कई प्रजाति इस साइट पर बिकाउ हैं।

अजगर सहित कई सांप है कम कीमत में उपलब्ध
इस साइट पर अजगह, कोबरा, अल्बीनो, रैटल स्नेक सहित कई सांप कम दामों पर उपलब्ध हैं।

बड़ी और विषैली मकड़ी भी खरीद सकते हैं
मैक्सिकन मकड़ी, कोबाल्ट ब्लू मकड़ी सहित कई विषैली मकड़ियों को 30 डॉलर से लेकर 70 डॉलर तक में खरीदा जा सकता है।

9.9 डॉलर में खरीदिये कछुआ
छोटे प्रजाति के कछुए इस साइट पर उपलब्ध हैं, साथ ही कछुए से बने खाद्य पदार्थ भी यहां से खरीदे जा सकते हैं।

बड़े कछुए भी खरीद सकते हैं
हालांकि बड़े कछुए थोड़े महंगे हैं लेकिन वो भी आपको बड़ी आसानी से ऑर्डर करने पर मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications