Gujarat: 15 साल के चरवाहे के लिए शेर से जा भिड़ी भैंसे, गिर के जंगल में मालिक की ऐसे बचाई जान
Gujarat Buffalo Lion Fight News: जंगल का अलग कानून होता है। यहां का राजा शेर जो सबसे ताकतवर और खूंखार जानवर है, वो अपनी क्षमता के दम पर शासन चलाता है। और जो उसे मिलता है, उसे अपना निवाला बनाने की ठान लेता है।
लेकिन कई दफा शेर को भी मुंह की खानी पड़ती है। अक्सर शेरों का सामना भैंसों से हो चुका है, लेकिन इस बार भैंसों का एक झुंड अपनी नहीं बल्कि अपने मालिक की जान बचाने के लिए शेर से जा टकराई।

वैसे तो भैसों को शेरों के खिलाफ कई बार टक्कर लेते हुए देखा गया है। जिसमें कभी-कभी वो शेर को खदेड़ देती हैं या फिर उनका शिकार बन जाती हैं, लेकिन गुजरात के जूनागढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां गिर अभयारण्य क्षेत्र में 15 साल के चरवाह के लिए भैसें शेर से जा टकराई।
गिर के जंगलों की घटना
भैंस जिसे शायद की दुनिया के सबसे वफादार जानवरों की लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता हो, लेकिन जूनागढ़ के जंगल इलाके में अपने 15 वर्षीय मालिक (चरवाहे) को शेर के हमले से बचाकर उसके प्रति अपनी वफादारी दिखाई है।
जानकारी के मुताबिक विक्रम चावड़ा, जो कडवली नेस (जंगल के अंदर छोटी बस्ती) में रहता है। शुक्रवार को गिर पश्चिम डिवीजन के विसावदर वन रेंज में बगोया गांव में अपने मवेशियों को तालाब की ओर ले जा रहा था।
लड़के पर शेर ने किया पीछे से हमला
15 वर्षीय विक्रम के साथ दो किशोर लड़कें और अन्य पशुपालक भी थे। लड़का अपने कंधे पर एक नवजात बछड़े को लादे हुए था। हालांकि चरवाहे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि पास में शेर और शेरनी संभोग कर रहे हैं। इस दौरान शेर अचानक चावड़ा पर पीछे से झपट पड़ा।
अपने मालिक के लिए शेर से टकराई भैंसे
शेर के हमले के बाद जब विक्रम पूरी तरह से बौखला गया और उससे लड़ने की कोशिश करने लगा, तो उसके मवेशियों के झुंड से दो भैंसें उसकी ओर दौड़ीं और शेर का मुकाबला करने लगी। इस दौरान अन्य चरवाहों ने भी शोर मचाया और शेर जंगल में भाग गया। हालांकि 15 वर्षीय लड़का शेर के हमले से घायल हो गया।
अगर भैंसें ना होतीं, तो...
इस घटना को लेकर उप वन संरक्षक (डीसीएफ) गिर (पश्चिम) प्रशांत तोमर ने कहा कि अगर भैंसें न होतीं, तो लड़का को गंभीर चोटें आतीं हो सकता था कि उसकी जान भी चली जाती। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लड़के के कूल्हे और पीठ पर आठ टांके लगाने पड़े। जिसे इलाज के बाद जूनागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां वो खतरे से बाहर है।
शेर की संभोग क्रिया में पड़ा खलल
प्रशांत तोमर ने कहा कि जब चरवाहे उस स्थान से गुजरे, जो अभयारण्य क्षेत्र में है, वहां शेर और शेरनी संभोग कर रहे थे। ऐसा माना जाता है कि शेर का जोड़ा उनकी मौजूदगी से परेशान हो गया होगा और उनमें से एक लड़के पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications