जब किस्मत ही खराब हो... शेर से बचने के लिए पानी में कूदी भैंस, इंतजार कर रहे मगरमच्छ ने बनाया शिकार
शेर के बचने के लिए भैंस नदी में डुबकी लगा देती है, लेकिन उसे क्या पता था कि नदी में भी खूंखार शिकारी उसे अपना निवाला बनाने के इंतजार में बैठा हुआ है।
जंगल की दुनिया भी बेहद दिलचस्प होती है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। जानवरों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। लोगों को भी जंगल की दुनिया में खास दिलचस्पी होती है। ऐसा ही एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक भैंस के पीछे भूखा शेर पड़ा है। भैंस अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागती हुई नजर आती है। उसे लगता है कि वो शेर को चकमा तो दे ही देगी। लेकिन काफू मशक्कत करने के बाद भी जब भैंस के पास कोई चारा नहीं होता, तो वो नदी में कूद जाती है। लेकिन उसे क्या पता था कि बाहर ही नहीं, अंदर भी मौत उसके इंतजार में बैठी हुई है। जी हां! बाहर तो भैंस जैसे-तैसे भूखे शिकारी से बच निकली, लेकिन अंदर एक और भूखा शिकारी यानी मगरमच्छ उसकी राह तक रहा था। भैंस जैसे ही गहरे पानी में उतरती है, तो भूखा मगरमच्छ अपने ताकतवर जबड़ों में उसे दबा लेता है। भैंस यहां भी अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन कुछ ही पल में मगरमच्छ उसे मौत के घाट उतार देता है।

भैंस के पीछे पड़ा है शेर
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर भैंस के पीछे पड़ा है। भैंस कभी इधर, तो कभी उधर भागने लगती है। भैंस शेर को चकमा देने की पूरी कोशिश करती है। इसके बाद भैंस को जब भागने का कोई रास्ता नहीं दिखता, तो वो अपनी जान बचाने के लिए पानी में जा घुसती है।
नदी में इंतजार कर रही थी मौत
भैंस को लगता है कि वो शेर से बच गई, लेकिन यहां उसका इंतजार कोई और ही कर रहा होता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि नदी का भूखा मगरमच्छ उसकी दावत उड़ाने के लिए तैयार बैठा है। जैसे ही भैंस थोड़े गहरे पानी में जाती है, तो मगरमच्छ उसपर वार करता है। भैंस यहां भी अपनी जान बचाने की पूरी मशक्कत करती है, लेकिन अब उसके पास भागने का कोई चारा नहीं होता।

गहरे पानी में ले जाता है मगरमच्छ
मगरमच्छ भैंस को अपने ताकतवर जबड़ों में दबोच लेता है और गहरे पानी के अंदर ले जाता है। ये खतरनाक वीडियो feline.unity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिले हैं।

'भैंस की मौत पहले से तय थी'
लोग वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भैंस की मौत पहले से ही निश्चित थी। तो कई लोगों का कहना है कि अगर किस्मत खराब हो तो ऐसा ही होता है। एक ने लिखा कि एक तरफ कुआं, तो दूसरी तरफ खाई।

यही है जंगल का नियम
वायरल हो रहा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भैंस की बेबसी और लाचारी वीडियो में साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो देखकर भैंस पर तरस भी आ रहा है। लेकिन क्या कर सकते हैं। ये तो जंगल का नियम है। एक शिकारी जानवर छोटे और कमजोर जानवरों को खाकर ही अपना पेट भर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications