आखिर कैसे शख्स ने कम की अपनी 5 साल उम्र? सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये स्टोरी

अपनी उम्र को कम करने के लिए ब्रायन नाम के शख्स ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। इसके साथ ही अपनी फिटनेस और खानपान का भी ये शख्स खूब ख्याल रखता है।

हमेशा खूबसूरत और जवां कौन नहीं दिखना चाहता। हर किसी को अपनी जवानी बरकरार रखने की इच्छा होती है और इसके लिए कई लोग कई तरह की चीजें भी करते हैं। हेल्थ पर ध्यान देते हुए लोग अपने खान-पान से लेकर वर्कआउट तक का ख्याल रखते हैं। जो लोग अपने वर्कआउट और डाइट को सीरियसली लेते हैं, वे अपनी उम्र से जवां लगते भी हैं। इन दिनों ऐसा ही एक शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है, जो लगातार अपनी उम्र घटाने की जुगत में लगा हुआ है। शख्स का दावा है कि प्रोजेक्ट ब्लू्प्रिंट के जरिये उसने अपनी जैविक उम्र एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे पांच साल घटा दी है। अपनी उम्र को कम करने के लिए शख्स ने लाखों रुपये खर्च भी किए हैं। इसके साथ ही अपनी फिटनेस और खानपान का भी ये शख्स खूब ख्याल रखता है। शख्स ने ट्विटर के जरिये अपना शेड्यूल लोगों के साथ शेयर भी किया है। अब अपनी उम्र घटाने के बाद ब्रायन सुर्खियों में बने हुए हैं।

क्या कहते हैं ब्रायन?

क्या कहते हैं ब्रायन?

बताते चलें कि ब्रायन जॉनसन नाम का ये शख्स KernelCo और BrainTree नाम का कंपनियों का फाउंडर है। ब्रायन कहते हैं कि वे अपनी जैविक उम्र घटाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। ट्विटर पर वे लगातार प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट के बारे में लगातार अपडेट्स देते रहते हैं।

लोगों को बताया वेलनेस प्रोटोकॉल

लोगों को बताया वेलनेस प्रोटोकॉल

'आज तक' की खबर के मुताबिक, ब्रायन ने एक वेलनेस प्रोटोकॉल बनाया है, जिससे शरीर के सभी अंगों के लिए बायोमार्कर बनाए गए हैं। इससे शरीर में होने वाले बदलावों की रीडिंग नोट की जाती है। ये तो रही शरीर के अंगों में होने वाले बदलावों को मॉनिटर करने की बात। इसके अलावा जॉनसन अपने खाने-पीने का भी खूब ख्याल रखते हैं।

डाइट का रखते हैं खास ख्याल

डाइट का रखते हैं खास ख्याल

अपनी डाइट में वे अलग-अलग तरह की सब्जियां, नट्स, बीज और जामुन शामिल करते हैं। खाने के साथ-साथ वे अपनी डाइट का भी खूब ख्याल रखते हैं। अपने वर्कआउट का भी वे सख्ती के साथ पालन करते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए, तो वे अपने शरीर का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं।

ब्रायन ने 5.1 साल कम की उम्र

ब्रायन ने 5.1 साल कम की उम्र

बताते चलें कि ब्रायन की उम्र 44 साल है। शख्स का दावा है कि प्रोजेक्ट की वजह से उन्होंने अपनी उम्र पूरे 5.1 घटा दी है। ब्रायन ने अपनी लाइफ के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे 10 सालों तक डिप्रेशन में रहे थे। इसके बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। वे अपनी कंपनी को एन्जॉय करने लगे। उन्होंने खुद से ही दोस्ती कर ली।

लोगों के साथ अपडेट शेयर करते हैं ब्रायन

लोगों के साथ अपडेट शेयर करते हैं ब्रायन

बताते चलें कि ब्रायन जॉनसन अपने ट्विटर अकाउंट पर खान-पान और एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी भी शेयर करते रहते हैं। पिछले साल ब्लू्प्रिंट प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने अपना पूरे दिन का रूटीन शेयर किया था। लोगों के साथ ब्रायन ने अपना शेड्यूल शेयर किया, तो इससे फैंस भी काफी इंप्रेस नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+