गजब! दांत का इलाज कराने फ्लाइट से दूसरे देश जाता है ये शख्स, पैसा बचाने के लिए 6000 मील का सफर
लंदन, 17 मई। अक्सर आप ऐसा ही जानते होंगे कि इलाज के लिए वही लोग विदेश जाते हैं जो संपन्न होते हैं। लेकिन क्या हो अगर हम ये कहें कि एक शख्स ब्रिटेन से ब्राजील दांतों का इलाज कराने के लिए चला गया ताकि उसका खर्च कम आ सके।

डॉक्टर का खर्च उठाने में असमर्थ
ब्रिटेन का एक परिवार जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) न होने के चलते स्थानीय दांतों के डॉक्टर का खर्च उठाने में असमर्थ था। यह परिवार चेक अप करवाने के लिए ब्राजील जाता है। उनका ये भी कहना है कि यह उनके लिए स्थानीय इलाज से भी सस्ता है।
स्टुअर्ट कोरोना महामारी से ठीक पहले डेंटिस्ट को दिखाने ब्राजील गए थे और अब जल्द ही एक बार फिर से इलाज के लिए जाने की योजना है।

डेंटिस्ट को दिखाने जाते हैं 6000 मील
43 वर्षीय स्टुअर्ट वुडमैन अपने दांतों की जांच के लिए ब्रिटेन के यॉर्कशायर में अपने घर से ब्राजील तक 6000 मील की यात्रा करते हैं। इस शख्स का कहना है कि ऐसा करना उनके लिए मुनाफे का काम है और वह इसमें उनका पैसा बचता है।
उन्हें देश से बाहर इलाज के लिए जाने का फैसला किया जब उन्हें पता चला है कि दांत की 10 में से 9 बीमारियां नए एनएचएस मरीजों को सेवा नहीं दे रही हैं।

ब्राजील जाते हैं इलाज कराने
स्टुअर्ट ने कहा "मैं अपने क्षेत्र में अपाइंटमेंट नहीं ले सकता जबकि मैं कई साल से कोशिश कर रहा हूं। हमें इसके लिए ब्राजील जाना पड़ा जब हम छुट्टियों में वहां गए।"
स्टुअर्ट का परिवार ब्राजील के साउ पाउलो शहर में जाकर डेंटिस्ट से चेकअप कराता है। बता दें कि स्टुअर्ट की पत्नी साउ पाउलो की ही रहने वाली हैं।

फिर भी सस्ता पड़ता है इलाज
वैसे एक ख्याल आपके मन में आ रहा होगा कि ब्रिटेन से ब्राजील जाकर इलाज कराना सस्ता कैसे है तो हम बताते हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन से ब्राजील की फ्लाइट का 600 से 700 पाउंड (लगभग 57000 से 67000 रुपये) रुपये चार्ज पड़ता है जबकि ब्राजील में डेंटिस्ट सिर्फ 50 पाउंड (4800 रुपये) चार्ज लेते हैं। यानि कि कुल मिलाकर 57000 से 67000 रुपये का चार्ज पड़ता है जबकि ब्रिटेन में निजी इलाज का खर्च 1000 पाउंड पड़ता है जो कि 96000 रुपये के बराबर है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications