दुनिया की Most Haunted है ब्रिटेन की ये जेल, जब होने लगीं अजीबोगरीब घटनाएं, तो सरकार को करानी पड़ी बंद
एचएमपी शेप्टन मैलेट में आखिरी बार 75 साल पहले किसी को फांसी हुई थी। इसमें कई कैदियों की कब्रे हैं जो इस जगह को और भी अलग और डरावना बनाता है।
जेल अकसर कैदियों के लिए बनी होती है। जेल का नाम सुनते ही कैदियों की एक इमेज खुद ब खुद दिमाग में बन जाती है। लेकिन सोचिये जरा अगर किसी जेल में इंसानों की जगह भूत रहने लगे तो? यूनाइटेड किंगडम की एक जेल का नाम दुनिया की मोस्ट हॉन्टेड जेल में शुमार है। कहा जाता है कि इस जेल में बने कॉरिडोर्स के इर्द गिर्द 'व्हाइट लेडी' भूत घूमती रहती है। यही कारण है कि इस जेल का नाम सुनते ही वहां के लोगों के जहन में कैदियों नहीं, बल्कि उस भूत का जिक्र घूमने लगता है। इस वाइट लेटी की कहानी दिलचस्प होने के साथ-साथ डरावनी भी है।

मशहूर है 'वाइट लेडी'
एक या दो नहीं, बल्कि कई लोगों का दावा है कि उन्होंने इस वाइट लेडी को देखा है। कहा जाता है कि ये वाइट लेडी एक हत्यारन है, जिसका एक समय पर बुरी तरह से दिल टूटा था। ये जेल के कॉरिडोर्स पर झाड़ू लगाती है। और वहां के स्टाफ को ताना मारती हुई सुनाई देती है। कहा जाता है कि इस वाइट लेडी के जागने पर ठंडी हवा भी चलने लगती है।

2013 में सरकार ने लिया था फैसला
सोमरसेटलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमपी शेप्टन मैलेट में आखिरी बार 75 साल पहले किसी को फांसी हुई थी। इसमें कई कैदियों की कब्रे हैं जो इस जगह को और भी अलग और डरावना बनाता है। जेल के बारे में ऐसी कई बातें बाहर आने लगीं, जिसके बाद साल 2013 में इसे बंद कर दिया गया था।

कुख्यात अपराधियों की है ये जेल
ये जेल ब्रिटेन के सबसे कुख्यात अपराधियों की भी जेल है, जिसमें क्रे जुड़वां भी शामिल हैं। ये जेल इतनी फेमस हो चुकी है कि लोग यहां घोस्ट टूर भी कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग ऐसा कर भी चुके हैं।

लोगों के साथ हुई अजीबोगरीब हरकत
जिन लोगों ने जेल का दौरा किया है, उनसे से कुछ का दावा है कि उन्होंने यहां कई पुरुषों और महिलाओं के रोने की आवाज सुनी। कई लोगों को पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी होती है। ऐसे में ये जेल इन लोगों के इंट्रस्ट के हिसाब से बढ़िया जगह हो सकती है।

1625 में बनी थी ये जेल
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इस जेल को मूल रूप से सा 1625 में बनाया गया था। 17वीं और 18वीं सदी में यहां कैद किए गए पुरुष और महिलाएं बेहद ही बुरी परिस्थितियों में रहते थे।

खतरनाक अपराधियों को किया कैद
1950 के दशक में ये कैटेगरी सी आजीवन कारावास बन चुका था, जिसमें सबसे खतरनाक अपराधियों को कैद किया गया था। वहीं दूसरे विश्व युद्ध के वक्त ये एक मिलिट्री जेल थी। यहां तकरीबन 18 अमेरिकी सैनिक बलात्कार और खून के इल्जाम में उस वक्त कैद थे।

16 अपराधियों को हुई फांसी
इनमें से 16 को फांसी की सजा के तहत लटका दिया गया था। वहीं, दो को फायरिंग स्क्वॉड द्वारा शॉट डेड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications