मोबाइल के चक्कर में मेहमान ही नहीं, दुल्हन को भी भूल गया दूल्हा, Viral Video पर लोगों ने जताई नाराजगी
Groom And Bride Wedding: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एक कपल को लेकर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में दुल्हन को भूलकर दूल्हा अपने मोबाइल में बिजी नजर आ रहा है।

शादी का पल हर इंसान के लिए बेहद ही अनोखा होता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसे कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। वहीं, दूल्हा अपनी दुल्हन से ज्यादा मोबाइल में व्यस्त दिखाई दिया। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
टिकटॉक पर Cynthia Umunze नाम के अकाउंट से अपलोड इस वीडियो में 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। जिसमें यूजर्स को सबसे ज्यादा दूल्हे का व्यवहार परेशान कर रहा है। देखें वीडियो
चर्च के गलियारे से बाहर निकलते हुए दूल्हा अपने मोबाइल में न जाने ऐसा क्या देख रहा था कि उसे आसपास के लोग यहां तक कि अपनी दुल्हन भी नजर नहीं आ रही थी। दुल्हन तो काफी खुश नजर आ रही है लेकिन, दूल्हा मोबाइल में अलग ही व्यस्त नजर आ रहा है।
दूल्हे का ये व्यवहार यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि वेडिंग डे पर दूल्हा कहां बिजी है? वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर वो अपने फोन में ऐसा क्या देख रहा है कि उसे दुल्हन में दिलचस्पी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications