...शादी की वो रस्म, जब दूल्हे को पिलाई जाती है सिगरेट, दुल्हन की मां खुद लगाती है 'आग'
भारत के कई क्षेत्रों में विवाह में की जाने वाली कुछ पुरानी परंपराएं आज भी जीवित हैं। ऐसी ही परंपरा के तहत शादी के एक रश्म है,जिसकी अदायगी दूल्हे को सिगरेट पिलाकर की जाती है।

भारत में प्राचीनकाल की कुछ परंपराएं आज भी जीवित हैं। जिनका वर्तमान अब कोई औचित्य ही नहीं रहा। बल्कि वे समाज को बुरी तरह प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार साबित हो रही हैं। दक्षिण गुजरात में शादी के वक्त निभाई जाने वाली एक ऐसी ही परंपरा है, जिससे धूम्रपान को बढ़ावा देने वाली माना जाता है। हालांकि वहां इसे सिर्फ एक रस्म अदायगी कहा जाता है, लेकिन इस रस्म का संदेश समाज को नकारात्म रूप से प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि ये कैसी रस्म है, जो शादी में निभाई जाती है?
दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में एक शादी में दूल्हे को सिगरेट पिलाकर स्वागत करने की परंपरा है। इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो के साथ डिस्क्लेमर भी दिया गया। जिसमें लिखा गया, "यह दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में एक पुरानी परंपरा है। वो स्मोकिंग भी नहीं करते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने लाइट भी नहीं जलाई, सिर्फ रसम के लिए उन्होंने ये सब किया।" पोस्ट के साथ आगे गुजराती में लिखा गया कि ये सिर्फ हंसी मजाक के लिए है, इसे अधिक गंभीरता से लेने के जरूरत नहीं है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 18 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Joohi K Patel के अकाउंट से शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications