VIDEO: दूल्हे के गले में जयमाला डालकर 'भागी' दुल्हन, फिर पहुंचे दोस्त और इस तरह की मदद
नई दिल्ली, 25 जुलाई: पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से बहुत सी शादियां टालनी पड़ी थीं। इस साल अप्रैल-मई में भी हालात बिगड़े, लेकिन जैसे ही जून से सरकार ने ढील दी, वैसे ही शादियों का सिलसिला शुरू हो गया। जिस वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर दिलचस्प वीडियो देखने को मिल रहे हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देख आपकी हंसी छूट पड़ेगी।
Recommended Video

पहले खुद पहनाई जयमाला
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाल की रस्म चल रही है, जिसमें सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही स्टेज पर हैं। शुरू में तो दोनों शांति से खड़े रहे, इसके बाद दुल्हन आगे बढ़ी और आराम से दूल्हे को जयमाल पहनाया। अब बारी थी दूल्हे की, लेकिन जैसे ही वो आगे बढ़े वैसे ही दुल्हन पीछे हट गई। दूल्हा धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा लेकिन दुल्हन भागती चली गई। इसके बाद जो हुआ वो और मजेदार था।

दोस्तों ने हटाया सोफा
कुछ ही देर में दुल्हन पूरे स्टेज पर भागती हुई नजर आई। दूल्हा भी बेचारा माला लेकर उसके पीछे-पीछे घूमता रहा, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी वो हाथ ना आई। इसके बाद दूल्हे के दोस्तों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दुल्हन को पकड़ने के बजाए स्टेज से सोफा ही हटा दिया। फिर दूल्हे राजा ने लड़की को घेर लिया और जयमाला पहनाई। इसके बाद दोनों फिर से स्टेज पर आशीर्वाद लेने के लिए खड़े हो गए। वहीं इस दौरान उनके रिश्तेदारों ने भी जमकर मजे लिए।
'कबड्डी खेलने आई थी दुल्हन'
मनीष नाम के यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यूं तो ये जयमाल का दृश्य है, पर दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी। दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने जयमाल सम्पन्न करवाने में मदद की। हालांकि कुछ लोगों ने पवित्र मौके पर ऐसा करने पर दुल्हन पर सवाल भी उठाए, लेकिन कई ट्विटर यूजर्स ने इसका समर्थन किया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि कोई आलोचना नहीं। उनको मजा आया, उनकी खुशी। ये कोई अभद्रता भी नहीं लगी वैसी। वैसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications