15 किलो का लहंगा और पैरों में स्केटिंग! दूल्हे को खुश करने के लिए दुल्हन ने किया खतरनाक डांस
Bride dances with skating : शादी समारोह के वीडियोज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज में एक हैं। फिर बात चाहे दूल्हन की एंट्री की हो या फिर दोस्तों के शानदार ग्रुप परफॉर्मेंस की। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा ह।
वायरल वीडियो में दुल्हन सौ आसमान गाने पर डांस करती दिख रही है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि ये भी अन्य परफॉर्मेंस की तरह आम परफॉर्मेंस की तरह है, तो आप बिल्कुल गलत हैं।

जी हां! दुल्हन 15 किलो का लहंगा पहने शानदार डांस करती दिख रही है। उससे भी खास बात तो ये है कि दुल्हन ने पैरों में हील्स या फिर शूज नहीं, बल्कि स्केटिंग पहनी हुई है। जहां हील्स में ही डांस करना मुश्किल हो जाता है, वहां दुल्हन ने स्केटिंग पहनी हुई है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करती दिख रही है।
(वीडियो-नीचे)
कैप्शन में लिखा है कि अमरीन (दुल्हन) ने कहा कि मैं साहिल भगत (दूल्हा) को सरप्राइज देना चाहती हूं क्योंकि उन्हें मालूम है कि मैं स्केट करती हूं लेकिन उन्होंने कभी मुझे परफॉर्म करते नहीं देखा। क्या आपको लगता है कि मैं इस संगीत के लहंगे में ट्राई कर सकती हूं? हमने कहां-हां, हम इसे पूरा करवाएंगे। हम वादा करते हैं कि जब आप संगीत में ऐसा करते हैं तो आप सहज सुंदर और शानदर दिखें।
वीडियो को देखने के बाद लोग मिजे जुले रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग तो दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कईयों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कहा कि ऐसे स्टंट से बचा जा सकता है क्योंकि ये काफी खतरनाक हो सकता है। एक और ने कहा कि मैं उस 20 किलो के लहंगे में बिना स्केटिंग पहने भी गिर जाऊंगी। और ये महिला तो इसमें स्केटिंग के साथ डांस कर रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
एक यूजर ने कहा कि सोलो परफॉर्में ऐसा दो कि सारे मेहमान तारीफ करें। इसके साथ ही यूजर ने हार्ट इमोजी भी बनाए। एक ने कहा कि वो प्रोफेशनल आर्टिस्टिक स्केटर है। मुझे ऐसा लगता है। इस वीडियो पर खुद दुल्हन का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। हां ये बात सच है कि लहंगे में ये करना बहुत मुश्किल था लेकिन साहिल भगत के चेहरे की स्माइल से सब ठीक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications